scorecardresearch
 

टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन से टूटा इस क्रिकेटर का दिल, छोड़ी टीम की कप्तानी

आयरिश क्रिकेट टीम को अब टी20 क्रिकेट में नए कप्तान की तलाश है. अनुभवी बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग ने टी20 टीम की कप्तानी छोड़ने का बड़ा फैसला लिया है. यह कदम ऐसे समय आया है, जब आयरिश टीम बदलाव के दौर से गुजर रही है.

Advertisement
X
पॉल स्टर्लिंग ने टी20 टीम की कप्तानी छोड़ दी है. (Photo: ICC)
पॉल स्टर्लिंग ने टी20 टीम की कप्तानी छोड़ दी है. (Photo: ICC)

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आयरलैंड का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था. यह टीम सुपर-8 स्टेज में भी नहीं पहुंच पाई थी. भारत और श्रीलंका में खेले गए इस टूर्नामेंट में आयरलैंड ग्रुप-B में चौथे स्थान पर रहe. आयरलैंड ने चार में से सिर्फ एक मुकाबले जीते, जबकि 2 मैचों में इस टीम को हार मिली. एक मुकाबला बारिश के चलते बेनतीजा रहा.

वर्ल्ड कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद आयरलैंड के अनुभवी बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग ने बड़ा फैसला लेते हुए टी20 इंटरनेशनल टीम की कप्तानी छोड़ दी है. 35 वर्षीय स्टर्लिंग ने यह फैसला टी20 वर्ल्ड कप 2028 के मद्देनजर आयरिश टीम की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए लिया है. स्टर्लिंग को अक्टूबर 2023 में आयरलैंड की वनडे और टी20 टीम का कप्तान बनाया गया था. उन्होंने हालिया टी20 वर्ल्ड कप में भी टीम की अगुवाई की.

हालांकि, पॉल स्टर्लिंग हालिया टूर्नामेंट में सिर्फ 2 मैच ही खेल सके. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के दौरान उनके घुटने में चोट लग गई, जिसके बाद वह पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए. उनकी गैरमौजूदगी में विकेटकीपर लोर्कन टकर ने टीम की कप्तानी संभाली. क्रिकेट आयरलैंड ने साफ किया है कि स्टर्लिंग T20 कप्तानी छोड़ने के बावजूद टीम का अहम हिस्सा बने रहेंगे और वनडे टीम की कप्तानी जारी रखेंगे.

Advertisement

स्टर्लिंग ने दिया इमोशनल बयान
कप्तानी छोड़ने के बाद पॉल स्टर्लिंग ने कहा, 'अपने देश की कप्तानी करना मेरे लिए गर्व की बात रही है. यह एक बड़ी जिम्मेदारी होती है और मुझे इस भूमिका में मिले समर्थन के लिए मैं सभी का आभारी हूं.' उन्होंने आगे कहा कि वह टीम के साथ जुड़े रहेंगे और वनडे फॉर्मेट में अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे.

पॉल स्टर्लिंग ने आयरलैंड के लिए 163 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 3895 रन बनाए हैं और 20 विकेट भी झटके. स्टर्लिंग का यह फैसला आयरिश टीम के ट्रांजिशन का हिस्सा माना जा रहा है. आयरिश क्रिकेट टीम 2028 के टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए अभी से नए नेतृत्व की तलाश में है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement