पाकिस्तान के ऑलराउंडर हुसैन तलत बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले के दौरान चोटिल हो गए. यह मैच ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा था.
फील्डिंग के दौरान तलत के कंधे में चोट लग गई. इसके बाद पाकिस्तान टीम के मेडिकल स्टाफ ने तुरंत मैदान पर पहुंचकर उनका प्राथमिक उपचार किया. शुरुआती जांच के बाद उन्हें आगे की विस्तृत जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बयान जारी करते हुए कहा- प्रारंभिक जांच के बाद हुसैन तलत को विस्तृत मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल ले जाया गया है.
डॉक्टरों की जांच पूरी होने के बाद ही चोट की प्रकृति और गंभीरता के बारे में जानकारी दी जाएगी.तलत की चोट पाकिस्तान टीम के लिए चिंता का विषय बन सकती है, क्योंकि सीरीज के बीच में उनका बाहर होना टीम संतुलन पर असर डाल सकता है.
طلعت حسین نے آرمی چیف اور محسن نقوی کے ذریعے پی سی بی کے سلیکٹرز کو "باں" دے کر اپنے بیٹے کی پاکستان کی نیشنل ٹیم میں سلیکشن کروائی۔
— ZEShan ⚫ (@zeshmohmand) March 13, 2026
آج بیٹا خود کی باں "باں! باں!" کروا بیٹھا😂
منقول pic.twitter.com/zelHcOpPaD
दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज 1-1 से बराबर है. पहला मैच बांग्लादेश ने 8 विकेट से जीता था. वहीं पाकिस्तान ने दूसरा वनडे 128 रनों से जीता था. अब वनडे सीरीज का तीसरा मैच रविवार (15 मार्च) को ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होना है.
मैच में रनआउट पर हुआ बड़ा ड्रामा
दूसरे वनडे के दौरान एक और नाटकीय घटना देखने को मिली जब पाकिस्तान के बल्लेबाज सलमान आगा अजीबोगरीब तरीके से रनआउट हो गए.यह घटना 39वें ओवर में हुई. मोहम्मद रिजवान ने गेंद को शॉट खेला जो नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े आगा की ओर चली गई. गेंद मेहदी हसन की गेंदबाजी पर खेली गई थी.
गेंद को उठाने के दौरान मेहदी हसन और सलमान आगा दोनों एक तरह से उलझ गए. उस समय आगा क्रीज से काफी बाहर थे. मेहदी हसन ने गेंद पहले उठा ली और तुरंत अंडरआर्म थ्रो से सीधे स्टंप पर निशाना लगा दिया.बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने तुरंत अपील की, जिसके बाद ऑन-फील्ड अंपायर तनवीर अहमद ने फैसला तीसरे अंपायर को भेज दिया.
रिप्ले देखने के बाद तीसरे अंपायर कुमार धर्मसेना ने फैसला दिया कि विकेट टूटते समय सलमान आगा क्रीज से बाहर थे, इसलिए उन्हें आउट करार दिया गया.
फैसला सुनते ही आगा काफी नाराज दिखाई दिए. उन्होंने हाथ हवा में उठाए और गुस्से में अपना सामान भी फेंक दिया. 62 गेंदों में 64 रन बनाकर आउट हुए आगा मैदान से बाहर जाते समय भी लगातार इशारे करते और चिल्लाते नजर आए.
उनके आउट होने के साथ ही उनकी और मोहम्मद रिजवान की 109 रन की चौथे विकेट की साझेदारी भी खत्म हो गई. यह साझेदारी पाकिस्तान के लिए बेहद अहम थी क्योंकि इससे पहले टीम ने 103 रन की ओपनिंग साझेदारी के बाद सिर्फ 18 रन के भीतर तीन विकेट गंवा दिए थे.