दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार (8 अक्टूबर) तड़के गोवा स्थित उनके आवास पर निधन हो गया. वह 75 साल के थे. पणजी के पास डोना पाउला स्थित अपार्टमेंट में वह बेहोशी की हालत में मिले थे.
सीनियर डॉक्टर डॉ. शेखर सालकर ने बताया कि नाना पाटेकर को एक निजी अस्पताल लाया गया. उन्हें करीब 45 मिनट तक CPR (Cardiopulmonary Resuscitation) दी गई, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. अस्पताल में उन्हें सुबह 5:10 बजे मृत घोषित किया गया.
करीबी दोस्त को रात में भेजा था मैसेज
डॉक्टर के मुताबिक, नाना पाटेकर ने रात करीब 3:30 बजे अपने एक दोस्त को मैसेज कर बताया था कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है. दोस्त ने करीब 4 बजे वह मैसेज देखा और तुरंत उनके अपार्टमेंट पहुंच गया. नाना वहां एक केयरटेकर के साथ रह रहे थे.
केयरटेकर उन्हें निजी अस्पताल ले जाने के लिए पहुंचा, जबकि अस्पताल से एक एंबुलेंस उनके घर भेजी गई. डॉक्टरों ने एंबुलेंस में ही इलाज शुरू कर दिया था. उनका घर अस्पताल से करीब 5 मिनट की दूरी पर था.
अस्पताल पहुंचने के बाद भी डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन सुबह 5:10 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. इस मामले में मेडिको-लीगल केस दर्ज किया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए गोवा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, बांबोलिम भेजा गया है, जहां मौत की सही वजह का पता लगाया जाएगा.
शिखर धवन ने दी श्रद्धांजलि
नाना पाटेकर के निधन की खबर से क्रिकेट जगत में भी शोक की लहर है. पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा,'इंडियन सिनेमा ने आज एक बहुत खास टैलेंट खो दिया हैनाना पाटेकर साहब, आपका काम पीढ़ियों को इंस्पायर करता रहेगा, ओम शांति.
Indian cinema has lost a truly special talent today. Nana Patekar saab, your work will continue to inspire generations. Om Shanti. 🙏 https://t.co/LNcJpnTVUB
— Shikhar Dhawan (@SDhawan25) October 8, 2026
हर्षा भोगले का भी छलका दर्द
मशहूर कमेंटेटर हर्षा भोगले ने भी नाना पाटेकर के निधन पर दुख जताया, उन्होंने लिखा, 'ओह नो, एक बेहतरीन एक्टर, स्क्रीन पर इंटेंस और जिंदगी में भी इंटेंस, स्टेज पर शानदार और ऐसी अट्रैक्टिव प्रेजेंस, सब कुछ 100% किया, दुखद दिन है.
Oh no. A fine actor, intense on screen and intense in life. Brilliant on stage and such an arresting presence. Did everything 100%. What a sad day. #NanaPatekar.
— Harsha Bhogle (@bhogleharsha) October 8, 2026
तीन नेशनल अवॉर्ड और पद्मश्री से सम्मानित
नाना पाटेकर हिंदी और मराठी फिल्मों में अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाते थे. उनकी चर्चित हिंदी फिल्मों में 'परिंदा', 'प्रहार: द फाइनल एक्ट', 'तिरंगा', 'क्रांतिवीर' और 'खामोशी: द म्यूजिकल' शामिल हैं.
उन्हें तीन नेशनल फिल्म अवॉर्ड, कई फिल्मफेयर अवॉर्ड, महाराष्ट्र स्टेट फिल्म अवॉर्ड और फिल्मफेयर अवॉर्ड्स मराठी मिल चुके थे. नाना पाटेकर को देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था.