टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगर के बेटे आर्यन बांगड़ ने जेंडर अफर्मिंग सर्जरी करवाई थी. इस सर्जरी के बाद आर्यन की नई पहचान अनाया बांगड़ है. लड़के से लड़की बनने के बाद अनाया काफी सुर्खियों में आ चुकी हैं. अनाया का सपना विमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट खेलना है, जिसके लिए वो पूरी तरह प्रयासरत हैं. हाल ही में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने अपनी नीति के तहत उन्हें ऑस्ट्रेलिया में महिला कम्युनिटी क्रिकेट खेलने की मंजूरी भी दी है.
हालांकि, अनाया बांगड़ की नई सोशल मीडिया पोस्ट का केंद्र क्रिकेट नहीं बल्कि गोल्फ है. अनाया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ वीडियो और तस्वीरें शेयर कीं है, जिसमें वह रात के समय गोल्फ ड्राइविंग रेंज पर शॉट लगाती नजर आ रही हैं. उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'दिन बिताने का एक नया पसंदीदा तरीका मिल गया.'
तस्वीर में अनाया बांगड़ पूरी तरह गोल्फ के अंदाज में नजर आ रही हैं. वह क्लब से शॉट खेलने के लिए तैयार हैं और सामने रोशनी से जगमगाती ड्राइविंग रेंज दिखाई दे रही है. उनकी इस पोस्ट पर फैन्स और सोशल मीडिया यूजर्स ने हार्ट और फायर इमोजी के जरिए प्रतिक्रिया दी है.
अनाया बांगड़ का क्रिकेट से पुराना नाता रहा है. उन्होंने मुंबई के लिए एज-ग्रुप क्रिकेट खेला था और बाद में 2022 में जेंडर ट्रांजिशन की प्रक्रिया शुरू की. मार्च 2026 में उन्होंने जेंडर-अफर्मिंग सर्जरी कराई. अनाया ने जिस तस्वीर को शेयर किया है, उसमें वह गोल्फ ड्राइविंग रेंज पर अभ्यास करती दिखाई दे रही हैं. कृत्रिम रोशनी के बीच वह बड़े-बड़े शॉट्स लगाने पर ध्यान केंद्रित करती नजर आईं.
पोस्ट के कैप्शन से भी संकेत मिलता है कि गोल्फ अनाया बांगड़ के लिए सिर्फ एक बार आजमाया गया खेल नहीं है, बल्कि उन्हें इसका अनुभव काफी पसंद आया है. उन्होंने #explore, #flyp और #explorepage जैसे हैशटैग के साथ यह पोस्ट शेयर की.
क्रिकेट के मैदान से जुड़ी पृष्ठभूमि रखने वाली अनाया बांगड़ का गोल्फ क्लब थामे यह अंदाज उनके फैन्सस के लिए भी कुछ अलग देखने वाला रहा. फिलहाल उनकी पोस्ट से यही पता चलता है कि गोल्फ उनके लिए खेल के साथ-साथ एक नया पसंदीदा शौक बनता जा रहा है.