scorecardresearch
 

MI vs KKR: रोहित-रिकेल्टन का तूफान, बुमराह-शार्दुल का मैजिक... मुंबई इंडियंस की जीत के 5 कारण

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 के अपने पहले मुकाबले में केकेआर को हराकर शानदार शुरुआत की. 13 साल बाद मुंबई की टीम ने जीत के साथ आईपीएल का आगाज किया है. इस मैच में रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन ने दमदार बल्लेबाजी की.

Advertisement
X
रोहित शर्मा ने केकेआर के खिलाफ खेली 78 रनों की तूफानी पारी (Photo: ITG)
रोहित शर्मा ने केकेआर के खिलाफ खेली 78 रनों की तूफानी पारी (Photo: ITG)

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) में रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच में मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट से शानदार जीत हासिल की. साल 2012 के बाद ये पहला मौका था जब आईपीएल के अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस ने जीत हासिल की है. आइए आपको बताते हैं कि मुंबई के इस जीत के 5 कारण क्या रहे....

रोहित की तूफानी बैटिंग

इस मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए केकेआर ने 221 रनों का लक्ष्य मुंबई के सामने रखा था. इसके जवाब में उतरी मुंबई की पूरी नजर रोहित शर्मा पर थी. और रोहित ने फैन्स को निराश भी नहीं किया. रोहित ने पहले ही ओवर से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. उन्होंने केवल 23 गेंदों में फिफ्टी लगाई और 38 गेंदों में 78 रन बनाकर मुंबई को फ्रंटफुट पर ला दिया. रोहित ने रिकेल्टन के साथ पहले विकेट के लिए 148 रनों की साझेदारी की.  अपनी पार में रोहित ने 6 चौके और 6 छक्के जड़े.

रिकेल्टन ने दिखाया दम

इस मैच में मुंबई की टीम ने अनुभवी क्विंटन डिकॉक की जगह रेयान रिकेल्टन को टीम में शामिल किया था. रिकेल्टन ने फैन्स को निराश भी नहीं किया. रोहित के साथ उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की. वहीं, जब रोहित का विकेट गिरा तो रिकेल्टन ने अकेले मोर्चा संभाला. रिकेल्टन ने 43 गेंद में 81 रन बनाए और 8 छक्के जड़े.

Advertisement

बुमराह का अनुभव आया काम

जब केकेआर बल्लेबाजी कर रही थी तब एक समय लग रहा था की केकेआर आराम से 250 का स्कोर पार कर लेगी. लेकिन ऐसे में मुंबई के सबसे अनुभवी गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने सूझबूझ दिखाई.  बुमराह ने 4 ओवर में केवल 35 रन खर्चे. 

यह भी पढ़ें: MI vs KKR, IPL 2026 Highlights: मुंबई इंडियंस का विजयी आगाज, KKR को 6 विकेट से रौंदा, रोहित-रिकेल्टन की तूफानी बल्लेबाजी

शार्दुल का वानखेड़े में चला जादू

इस मैच में मुंबई के लिए शार्दुल का गोल्डन आर्म काम आया. एक समय जडेजा और फिन एलन ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे थे. तब शार्दुल ने वो साझेदारी तोड़ी. यही नहीं उन्होंने अपने स्पेल में केवल 39 रन खर्च किए और 3 विकेट लिए. केकेआर के कुल 4 विकेट गिरे थे, जिसमें तीन विकेट शार्दुल ने लिए थे. 

यह भी पढ़ें: MI vs KKR: MI vs KKR: 6 चौके, 6 छक्के और 23 गेंद में सबसे तेज पचासा, रोहित शर्मा ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

मुंबई के प्लेयर्स ने दिखाया इंटेंट

इस मैच में पिच का मिजाज मुंबई के खिलाड़ियों ने बेहतर समझा. 221 का टोटल भले ही बड़ा लगे लेकिन मुंबई के प्लेयर्स को पता था कि ये टोटल आसानी से इस पिच पर चेज किया जा सकता है. इसके बाद जब अच्छी शुरुआत मिली तो मुंबई के हर बल्लेबाज ने अच्छे शॉट खेले और बेहतर इंटेंट दिखाया. आखिरकार मुंबई ने ये मैच जीत लिया और आईपीएल का आगाज जीत के साथ किया. वहीं, केकेआर को अपने पहले मैच में 220 रन बनाने के बाद भी हार का सामना करना पड़ा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement