scorecardresearch
 

कौन हैं मानव सुथार? जिन्होंने टीम इंडिया के लिए किया टेस्ट डेब्यू, अफगानिस्तान ने इस 'मिस्ट्री स्पिनर' को दिया मौका

मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान आमने-सामने हैं. इस टेस्ट मैच में भारत का पलड़ा भारी है और भारत के लिए युवा स्पिनर मानव सुथार का डेब्यू हुआ है.

Advertisement
X
मानव सुथार का अफगानिस्तान के खिलाफ हुआ टेस्ट डेब्यू (Photo:BCCI)
मानव सुथार का अफगानिस्तान के खिलाफ हुआ टेस्ट डेब्यू (Photo:BCCI)

भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच 6 जून (शनिवार) से मुल्लांपुर में खेला जा रहा है. इस मुकाबले के लिए शुभमन गिल ब्रिगेड ने एक बड़ा फैसला लिया है. भारत ने अपनी प्लेइंग-11 में लेफ्टआर्म स्पिनर मानव सुथार को शामिल किया है, जिनका ये डेब्यू टेस्ट मैच है. सुथार भारत के लिए टेस्ट मैच खेलने वाले 319वें खिलाड़ी है. सुथार को डेब्यू कैप कुलदीप यादव ने थमाई. वहीं अफगानिस्तान के लिए मिस्ट्री स्पिनर नांगेयालिया खरोटी ने अपना टेस्ट डेब्यू किया.

23 साल के मानव सुथार राजस्थान से ताल्लुक रखते हैं. मानव सुथार घरेलू क्रिकेट में राजस्थान और आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) में गुजरात टाइटन्स (GT) के लिए खेलते हैं. वे बाएं हाथ के स्पिनर होने के साथ-साथ निचले क्रम के उपयोगी बल्लेबाज भी हैं.

घरेलू क्रिकेट में राजस्थान क्रिकेट टीम के लिए खेलते हुए मानव सुथार ने अपनी गेंदबाजी से तेजी से पहचान बनाई है. रणजी ट्रॉफी में उन्होंने कई बार अपनी टीम के लिए मैच विनिंग प्रदर्शन किया और बल्लेबाजों को लंबे समय तक क्रीज पर टिकने नहीं दिया.

मानव सुथार ने रणजी ट्रॉफी 2022-23 सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे सीजन में 39 विकेट हासिल किए और घरेलू क्रिकेट में तेजी से सुर्खियों में आ गए.

मानव सुथार ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन में ी शानदार प्रदर्शन किया और सिर्फ 3 मैचों (5 पारियों) में 18 विकेट लेकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. 

Advertisement

घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें आईपीएल जैसे बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला. आईपीएल 2024 के लिए गुजरात टाइटन्स ने उन्हें ₹20 लाख में टीम में खरीदा. मानव ने आईपीएल में अपना डेब्यू साल 2024 में  गुजरात टाइटन्स के लिए किया.

आईपीएल सीजन 2025 के लिए गुजरात ने उन्हें ₹30 लाख में वापस खरीद कर भरोसा दिखाया. फिर आईपीएल 2026 के लिए भी उनके बेस प्राइस पर रिटेन किया. 2024 से 2026 तक के तीन सीजन में मानव सुथार ने कुल 5 आईपीएल मुकाबले खेले. 

करियर आंकड़े 
फर्स्ट-क्लास: 29 मैच, 129 विकेट, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 8/33
लिस्ट-ए: 25 मैच, 34 विकेट
घरेलू टी20: 29 मैच, 25 विकेट
आईपीएल : 5  मैच, 2 विकेट

अफ़गानिस्तान (प्लेइंग XI): सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अफसर जजई (विकेट कीपर), अजमतुल्लाह उमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, नांगेयालिया खरोटी, जियाउर रहमान शरीफी, मोहम्मद सलीम सफी.

भारत (प्लेइंग XI): केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement