scorecardresearch
 

KKR vs SRH, IPL 2026 Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीता टॉस, सनराइजर्स हैदराबाद की पहले बल्लेबाजी

Kolkata Knight Riders vs Sunrisers Hyderabad IPL Live Cricket Score: कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकात नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम्स आमने-सामने हैं. दोनों टीमों को मौजूदा सीजन में अपने-अपने पहले मैच गंवाने पड़े थे.

Advertisement
X
आईपीएल में आज कोलकाता-हैदराबाद की टक्कर (Photo: PTI)
आईपीएल में आज कोलकाता-हैदराबाद की टक्कर (Photo: PTI)

Kolkata Knight Riders (KKR) vs Sunrisers Hyderabad (SRH) Live Score, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर-6 में आज (2 अप्रैल) कोलकाता नाइट राइ़डर्स (KKR) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में है. मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है.

सनराइजर्स हैदराबाद को अपने पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB_ के हाथों 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी. वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स को भी मुंबई इंडियंस (MI) ने 6 विकेट से हरा दिया था. अब दोनों टीमों के लिए ये मुकाबला मोमेंटम हासिल करने के लिहाज से महत्वपूर्ण है. कोलकाता-हैदराबाद मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए...

इंडियन प्रीमियर लीग में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स का पलड़ा साफ तौर पर भारी रहा है. दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 30 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 20 मुकाबलों में कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीत हासिल की. जबकि सनराइजर्स हैदराबाद को सिर्फ 10 मैचों में सफलता मिली. हालांकि, पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच टक्कर बराबरी की रही थी. पिछले सीजन दोनों टीमों के बीच खेले गए 2 मुकाबलों में स्कोर 1-1 से बराबर रहा था.

Advertisement

कोलकाता vs हैदराबाद H2H
कुल IPL मैच: 30
कोलकाता ने जीते: 20
हैदराबाद ने जीते: 10

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग-11: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, जयदेव उनादकट और डेविड पेन.

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग-11: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी और ब्लेसिंग मुजारबानी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement