scorecardresearch
 

Disha Patani Water Price: विराट कोहली से भी महंगा पानी पीती हैं दिशा पाटनी, 750ml की कीमत 28 हजार?

बॉलीवुड की सबसे फिट एक्ट्रेसेस में शुमार दिशा पाटनी का पानी इस समय सोशल मीडिया का ट्रेंडिंग टॉपिक बना हुआ है. रिपोर्ट्स का दावा है कि दिशा जो खास पानी पीती हैं, उसकी कीमत के आगे विराट कोहली का महंगा पानी भी फेल है.

Advertisement
X
दिशा पाटनी के पानी को लेकर क्यों हो रही चर्चा? (Photos: Intagram @dishapatani, @virat.kohli)
दिशा पाटनी के पानी को लेकर क्यों हो रही चर्चा? (Photos: Intagram @dishapatani, @virat.kohli)

Disha Patani Expensive Water: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपनी बेहतरीन फिटनेस और खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं. फैंस अक्सर उनकी इस फिटनेस का राज जानने के लिए बेकरार रहते हैं. हर कोई यह जानने के लिए बेताब है कि आखिर दिशा खुद को इतना मेंटेन रखने के लिए क्या खाती-पीती हैं. आटे-दाल की बात तो छोड़िए, अब दिशा के पानी को लेकर ऐसी चर्चा हो रही है, जिसे जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे. 

दिशा पाटनी को कई बार जिम या इवेंट्स के दौरान हाथ में एक खास कांच की बोतल थामे हुए देखा गया है. रिपोर्ट्स की मानें तो दिशा जो पानी पीती हैं, वो आम नल या फिल्टर का पानी नहीं है, बल्कि वो दुनिया के सबसे महंगे और खास पानी में से एक है. 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिशा पाटनी हफ्ते में करीब पांच बार 'Bling H2O' स्पार्कलिंग वाटर पीती हैं. इस पानी की कीमत सुनकर आम आदमी का सिर चकरा सकता है. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस खास पानी की एक 750ml की बोतल की कीमत 5,000 रुपये से लेकर 28,000 रुपये तक होती है. हालांकि, इस तरह के दावों की सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है, जिसकी हम पुष्टि नहीं करते हैं. 

विराट कोहली का पानी भी है इसके आगे सस्ता!

इस रेस में भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का नाम भी शामिल है, जो अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं. विराट भी एक खास तरह का प्रीमियम पानी पीते हैं, लेकिन दिशा का पानी इससे भी कई गुना महंगा बताया जा रहा है. 

Advertisement

विराट कोहली जिस ब्रांड का पानी पीते हैं, वह 'Evian Natural Mineral Water' है. यह फ्रांस की खूबसूरत आल्प्स पहाड़ियों (French Alps) से सीधे मंगाया गया एक प्रीमियम, प्राकृतिक रूप से फिल्टर किया हुआ मिनरल वाटर है. इस पानी की कीमत बाजार में 245 रुपये से लेकर 4,000 रुपये प्रति लीटर तक होती है. 

बहरहाल, आम लोगों के लिए जहां पानी प्यास बुझाने का जरिया है, वहीं सितारों का यह 'शाही पानी' उनके लाइफस्टाइल और फिटनेस का एक महंगा और खास हिस्सा बन चुका है. वैसे इस बारे में आपका क्या कहना है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement