scorecardresearch
 

टीम इंडिया को बड़ी राहत... जसप्रीत बुमराह पूरी तरह फिट, श्रीलंका के खिलाफ दोनों टेस्ट खेलेंगे

जसप्रीत बुमराह ने बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है. अब वह श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में खेलने के लिए पूरी तरह फिट हैं, जिससे टीम इंडिया की गेंदबाजी को बड़ी मजबूती मिलेगी.

Advertisement
X
जसप्रीत बुमराह पूरी तरह फिट, श्रीलंका टेस्ट सीरीज में खेलेंगे (Photo: Reuters )
जसप्रीत बुमराह पूरी तरह फिट, श्रीलंका टेस्ट सीरीज में खेलेंगे (Photo: Reuters )

भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर बड़ी खुशखबरी सामने आई है. बुमराह ने बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपना फिटनेस टेस्ट सफलतापूर्वक पास कर लिया है और अब वह श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए पूरी तरह उपलब्ध रहेंगे.

भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट की सीरीज 15 अगस्त से शुरू होनी है. फिर दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से खेला जाएगा. इससे पहले बुमराह की उपलब्धता पर संशय बना हुआ था.

उन्हें श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में फिटनेस क्लियरेंस की शर्त के साथ चुना गया था, लेकिन अब मेडिकल टीम ने उन्हें हरी झंडी दे दी है. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, बुमराह ने बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में अनिवार्य फिटनेस टेस्ट सफलतापूर्वक पास कर लिया है. वह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान लगी इम्पैक्ट इंजरी से पूरी तरह उबर चुके हैं.

यह भी पढ़ें: CWG 2026: कंडक्टर की नौकरी गई, घर भी बिक गया... फिर शर्मिला ने जीत लिया कॉमनवेल्थ गोल्ड

ऐसे में वह श्रीलंका के खिलाफ दोनों टेस्ट मैचों में भारत के तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेंगे. इस चोट के कारण बुमराह लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले से बाहर हो गए थे.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 0 हार, 6 टेस्ट... अज‍िंक्य रहाणे ने कप्तानी में बनाया ऐसा रिकॉर्ड, जो हर किसी के बस की बात नहीं

बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर पीटीआई से कहा, 'जसप्रीत बुमराह अपनी इम्पैक्ट इंजरी से पूरी तरह उबर चुके हैं. उन्होंने COE द्वारा निर्धारित सभी फिटनेस टेस्ट पास कर लिए हैं. उम्मीद है कि वह दोनों टेस्ट मैचों में उपलब्ध रहेंगे क्योंकि वह टीम की योजनाओं का अहम हिस्सा हैं.'

बुमराह की वापसी ऐसे समय पर हुई है जब भारतीय टीम पहले ही चोटों की समस्या से जूझ रही थी. उनकी मौजूदगी से गेंदबाजी विभाग को मजबूती मिलेगी और वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) अभियान में भारत का पलड़ा भी मजबूत होगा.

श्रीलंका दौरे के लिए भारत की टीम: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, साई सुदर्शन (फिटनेस क्लियरेंस के अधीन), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार और सारांश जैन. 

श्रीलंका दौरे का शेड्यूल
15-19 अगस्त: पहला टेस्ट, गॉल, सुबह 10 बजे से
23-27 अगस्त: दूसरा टेस्ट, कोलंबो, सुबह 10 बजे से 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement