scorecardresearch
 

उम्र 39 साल, जज्बा युवा खिलाड़ियों जैसा! जलज सक्सेना ने रणजी में रचा इतिहास, बिशन सिंह बेदी के रिकॉर्ड की बराबरी की

रणजी ट्रॉफी 2026-27 में जलज सक्सेना ने ओडिशा के खिलाफ पांच विकेट लेकर बिशन सिंह बेदी के रिकॉर्ड की बराबरी की है. केरल ने यह मुकाबला पारी और 36 रन से जीतकर सात अंक हासिल किए.

Advertisement
X
रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन में ओडिशा के खिलाफ जलज सक्सेना ने किया कमाल (Photo: Instagram/Jalaj Saxena)
रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन में ओडिशा के खिलाफ जलज सक्सेना ने किया कमाल (Photo: Instagram/Jalaj Saxena)

रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन में केरल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओडिशा को पारी और 36 रन से हरा दिया है. तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में अनुभवी ऑलराउंडर जलज सक्सेना जीत के सबसे बड़े हीरो रहे. उन्होंने दूसरी पारी में 5 विकेट लेकर ओडिशा की बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया. इस प्रदर्शन के साथ ही उन्होंने महान स्पिनर बिशन सिंह बेदी के एक खास रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है.

जलज सक्सेना ने की बेदी के रिकॉर्ड की बराबरी

39 साल के जलज सक्सेना ने ओडिशा के खिलाफ दूसरी पारी में 18 ओवर गेंदबाजी करते हुए 34 रन देकर 5  विकेट हासिल किए. इसमें सात मेडन ओवर भी शामिल रहे. यह रणजी ट्रॉफी में उनका 35वां पांच विकेट हॉल था.

इसके साथ ही वह इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा पांच विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाजों की सूची में बिशन सिंह बेदी के साथ संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर पहुंच गए.

यह भी पढ़ें: IND vs NZ 1st T20I Live Score: भारत ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड की पहले बल्लेबाजी, ऐसी है प्लेइंग 11

हालांकि, इस सूची में सबसे ऊपर पूर्व भारतीय स्पिनर राजिंदर गोयल हैं, जिन्होंने रणजी ट्रॉफी में 59 बार एक पारी में पांच या उससे अधिक विकेट लेने का कारनामा किया था.

Advertisement

बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने दिलाई केरल को जीत

मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए केरल ने अपनी पहली पारी में 404 रन बनाए. टीम की ओर से मोहम्मद अजहरुद्दीन ने नाबाद 139* रन की शानदार पारी खेली, जबकि सचिन बेबी ने 112 रन बनाकर अहम योगदान दिया.

इसके जवाब में ओडिशा की पहली पारी 225 रन पर सिमट गई. इस तरह केरल को 179 रन की बढ़त मिली. केरल ने ओडिशा को फॉलोऑन दिया और दूसरी पारी में भी ओडिशा टीम को संभलने का मौका नहीं मिला.

यह भी पढ़ें: 1430 दिन का इंतजार खत्म, क्राइस्टचर्च T20 में गेंदबाजी करेंगे भुवनेश्वर कुमार

ओडिशा की दूसरी पारी 143 रन पर ऑल आउट हो गई. सलामी बल्लेबाज गौरव चौधरी ने 53 रन बनाए, जबकि कप्तान सुभ्रांशु सेनापति ने 30 रन का योगदान दिया. लेकिन जलज सक्सेना की शानदार गेंदबाजी के सामने बाकी बल्लेबाज टिक नहीं सके. केरल ने यह मुकाबला पारी और 36 रन से जीत लिया.

केरल को मिले सात अंक

इस जीत के साथ केरल को रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप सी में 7 अंक मिले. टीम ने शुरुआती मुकाबले में झारखंड के खिलाफ केवल एक अंक हासिल किया था, लेकिन ओडिशा के खिलाफ दमदार वापसी की. जलज सक्सेना 39 साल की उम्र में भी लगातार विकेट लेकर अपनी उपयोगिता साबित कर रहे हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement