scorecardresearch
 

ईशान किशन के मुंह से निकला 'एक कचौड़ी, दो समोसा…', VIDEO पर मचे ठहाके

रांची में आज दूसरे टी20 मैच से पहले टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने अंदाज में डायलॉग बोलते हुए नजर आ रहे हैं.

Advertisement
X
रांची टी20 मैच से पहले ईशान किशन का डायलॉग हुआ VIRAL (Photo: AFP)
रांची टी20 मैच से पहले ईशान किशन का डायलॉग हुआ VIRAL (Photo: AFP)

टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज 9 अक्टूबर को रांची में खेला जाना है. इस सीरीज में भारत 1-0 से बढ़त बनाए हुए है, राची में भी मैच जीतकर टीम इंडिया अपनी लय को बरकरार रखना चाहेगी. 

मैच से पहले टीम इंडिया के धमाकेदार बल्लेबाज ईशान किशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. स्टार स्पोर्ट्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें ईशान किशन देसी अंदाज में कहते नजर आ रहे हैं, 'एक कचौड़ी, दो समोसा, ईशान पर है पूरा भरोसा.'

ईशान किशन का यह मजेदार डायलॉग फैन्स को खूब पसंद आ रहा है. उनके इस अंदाज में जहां देसी तड़का देखने को मिल रहा है, वहीं उनके नाम के साथ जुड़ा यह मजेदार डायलॉग भी फैन्स का ध्यान खींच रहा है.

यह भी पढ़ें: वैभव IN, संजू या अभ‍िषेक आउट... क्या रांची में प्लेइंग-11 में होगा बदलाव या लखनऊ वाला फॉर्मूला रहेगा कायम

स्टार स्पोर्ट्स के इस वीडियो में ईशान का अंदाज क्रिकेट के मैदान से हटकर उनके मस्ती भरे अंदाज की झलक दिखा रहा है. और उनका यह डायलॉग फैन्स के बीच वायरल हो रहा है.

Advertisement

यह वायरल डायलॉग और नारा 'एक कचौड़ी, दो समोसा...' हाल ही में सोशल मीडिया, इंस्टाग्राम रील्स और दिल्ली विश्वविद्यालय में हुए महिला सुरक्षा विरोध प्रदर्शनों के दौरान काफी ट्रेंड हुआ है.

शानदार फॉर्म में है ईशान किशन

इस साल ईशान किशन ने अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से तहलका मचाया हुआ है. 2026 में ईशान किशन ने 30 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 168.06 की स्ट्राइक रेट से सबसे ज्यादा 1042 रन बनाए हैं. जिसमें 1 शतक और 7 अर्धशतक भी शामिल है. मेंस टी20 रैंकिंग में भी ईशान किशन टॉप पर हैं.  

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement