scorecardresearch
 
Advertisement

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष की जंग तेज, राष्ट्रपति मुर्मु से मिलेंगे नेता

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष की जंग तेज, राष्ट्रपति मुर्मु से मिलेंगे नेता

सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों का मोर्चा अब और तेज हो गया है. विपक्षी गठबंधन इंडिया के करीब 10 बड़े नेता आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं. इसके लिए आज विपक्षी दलों के सभी सांसद और प्रमुख नेता संसद भवन के सेंट्रल हॉल में इकट्ठा हो रहे हैं. कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के अनुसार, उन्होंने 2 और 5 अक्टूबर को ही राष्ट्रपति भवन को मुलाकात के लिए पत्र भेजा था, जिसमें 7, 8 या 9 अक्टूबर का समय मांगा गया था.

Advertisement
Advertisement