scorecardresearch
 

पोलार्ड की बदजुबानी पर चला IPL का डंडा, चौथे अंपायर को अपशब्द कहने की मिली सजा

आईपीएल में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच कीरोन पोलार्ड पर चौथे अंपायर के प्रति अभद्र भाषा इस्तेमाल करने के चलते सख्ती की गई है. लीग ने उन्हें आचार संहिता के लेवल-1 उल्लंघन का दोषी मानते हुए उनकी मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया और एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा.

Advertisement
X
पोलार्ड पर एक्शन! (Photo, PTI)
पोलार्ड पर एक्शन! (Photo, PTI)

मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच कीरोन पोलार्ड को जुबान पर थोड़ा भारी पड़ना महंगा पड़ गया. चौथे अंपायर के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करने पर आईपीएल ने उन पर सख्ती दिखाते हुए उनकी मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना ठोक दिया है.

यह मामला गुरुवार को मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले का है, जिसे मुंबई ने छह विकेट से अपने नाम किया था. लेकिन मैच के रोमांच के बीच पोलार्ड का एक पल का ‘टेंपर’ अब चर्चा में आ गया है.

आईपीएल की ओर से शुक्रवार सुबह जारी बयान में कहा गया कि पोलार्ड को खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के लिए लागू आचार संहिता के लेवल-1 उल्लंघन का दोषी पाया गया है. इसके तहत उन पर जुर्माना और एक डिमेरिट अंक भी लगाया गया है.

लीग ने स्पष्ट किया कि पोलार्ड ने अनुच्छेद 2.3 का उल्लंघन किया, जो मैच के दौरान अभद्र भाषा के इस्तेमाल से जुड़ा है. यह घटना दूसरी पारी के 19वें ओवर में हुई, जब चौथे अंपायर के साथ उनकी नोकझोंक ने सीमा पार कर दी.

Advertisement

हालांकि राहत की बात यह रही कि पोलार्ड ने अपनी गलती स्वीकार कर ली और मैच रेफरी पंकज धरमानी द्वारा दी गई सजा को मान लिया.

वैसे पोलार्ड का यह पहला मामला नहीं है- पहले भी वह आईपीएल आचार संहिता के दायरे में आ चुके हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement