scorecardresearch
 

IPL नीलामी हर साल होगी, वर्ल्ड कप नहीं: राहुल द्रविड़

द्रविड़ ने कहा,‘आईपीएल नीलामी तो हर साल होगी लेकिन भारत के लिए हर साल वर्ल्ड कप सेमीफाइनल खेलने का मौका नहीं मिलेगा.'

Advertisement
X
राहुल द्रविड़
राहुल द्रविड़

भारत के कोच राहुल द्रविड़ ने अपने खिलाड़ियों से इस सप्ताह होने वाली आईपीएल नीलामी की परवाह किए बिना पूरा ध्यान अंडर 19 वर्ल्ड कप पर लगाने के लिए कहा है. तीन बार की चैंपियन भारतीय टीम कल बांग्लादेश से खेलेगी.

कप्तान पृथ्वी शॉ, शुभमान गिल, हिमांशु राणा, अभिषेक शर्मा, रियान पराग, कमलेश नागरकोटी, शिवम मावी, अर्शदीप सिंह और हार्विक देसाइ बेंगलुरु में शनिवार और रविवार को होने वाली नीलामी का हिस्सा होंगे.

द्रविड़ ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से कहा ,‘इस तथ्य से छिपा नहीं जा सकता कि नीलामी हो रही है.' उन्होंने कहा,‘ यह दिखावा करने की जरूरत नहीं है कि हमें इसके बारे में नहीं पता. हमने इस पर बात की. हमें फोकस दीर्घकालिन लक्ष्यों पर रखना है, अल्पकालिक नहीं.'

द्रविड़ ने कहा,‘आईपीएल नीलामी पर लड़कों का वश नहीं है. एक या दो नीलामी से उनके कैरियर पर कोई दीर्घकालिन असर नहीं पड़ेगा.' उन्होंने कहा ,‘नीलामी तो हर साल होगी लेकिन हर साल उन्हें भारत के लिए संभवत: वर्ल्ड कप सेमीफाइनल खेलने का मौका नहीं मिलेगा.'

Advertisement
Advertisement