दिल्ली कैपिटल्स ने आगामी IPL 2027 सीजन के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर 'काम शुरू हो गया है' लिखकर प्री-सीजन ट्रेनिंग (Pre-season Training) की शुरुआत का ऐलान किया. इसके साथ ही टीम ने अपने ट्रेनिंग सेंटर से 25 सेकंड का वीडियो भी शेयर किया. हालांकि यह ट्रेनिंंग कहां हो रही है, इस बात का खुलासा फ्रेंचाइजी की ओर से नही हुआ है.
वीडियो में 34 साल के करुण नायर पूरे बैटिंग गियर में नेट्स पर अभ्यास करते दिखाई दे रहे हैं. फुटेज में वह गेंदों का सामना करते हुए ड्राइव और दूसरे शॉट्स खेलते नजर आते हैं. इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स के असिस्टेंट कोच और बैटिंग कोच युवराज सिंह उन्हें लगातार फीडबैक देता सुनाई दे रहे हैं.
Kaam shuru ho gaya hai 💪🔥 https://t.co/ZShOjwqulJ
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) October 16, 2026
करुण के शॉट्स पर कोच 'लवली हेड', 'शॉट!' और 'नाइस हैंड्स, करुण!' जैसे शब्द कहते हुए नजर आए. वीडियो में बल्लेबाजी अभ्यास के साथ युवराज के बारीकी से काम करने की झलक भी दिख रही है. ध्यान रहे 44 साल के युवराज इस दौरान टीम हेड कोच 54 साल के सौरव गांगुली के साथ मिलकर काम करेंगे.
युवराज दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुके हैं
युवराज 2015 में कैपिटल्स के लिए 14 मैच भी खेले थे, उस सीज़न से पहले उन्हें 16 करोड़ रुपये में खरीदा गया था और उस वक्त वह IPL के सबसे महंगे खिलाड़ी थे. उन्होंने टीम के लिए 248 रन बनाए और एक विकेट लिया. कुल मिलाकर युवराज ने IPL में 132 मैच खेले, जिनमें 2750 रन बनाने के साथ 36 विकेट लिए. उन्होंने 2019 में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले लिया था.
We can watch this alllll day 💙❤️ https://t.co/2nAuzC9OIQ
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) October 15, 2026
मैं तो आपका असिस्टेंट हूं, गांगुली के लिए युवराज का वीडियो
वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह के दो वीडियो शुक्रवार को शेयर किए, जहां वो एक वीडियो में खुद बल्लेबाजी करते दिखाई दे रहे हैं. वहीं एक दूसरे वीडियो में वो सौरव गांगुली को लेकर बात कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि सौरव गांगुली ने उनसे यह काम (दिल्ली कैपिटल्स की बैटिंग कोचिंग) करने के लिए कहा था. उन्होंने मुझसे यह भी पूछा था कि क्या तुम मेरे असिस्टेंट बनना पसंद करोगे? मैंने उनसे तुरंत कहा कि पिछले 25 साल से मैं आपका असिस्टेंट हूं.
"𝙄'𝙫𝙚 𝙗𝙚𝙚𝙣 𝙮𝙤𝙪𝙧 𝙖𝙨𝙨𝙞𝙨𝙩𝙖𝙣𝙩 𝙛𝙤𝙧 𝙩𝙝𝙚 𝙡𝙖𝙨𝙩 𝟮𝟱 𝙮𝙚𝙖𝙧𝙨" 🫶 Head to our YT channel to watch Yuvi's full interview 📺 https://t.co/hZGwbNe6dP
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) October 16, 2026
युवराज ने कई खिलाड़ियों को किया ग्रूम
पिछले कुछ साल में भारत के कई खिलाड़ियों ने बल्लेबाज के तौर पर अपनी सफलता में युवराज की अहम भूमिका का जिक्र किया है. इनमें टेस्ट और ODI कप्तान शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा और प्रभसिमरन सिंह शामिल हैं.