Hyderabad (SRH) vs Rajasthan (RR) IPL 2026 Eliminator Highlights: वैभव सूर्यवंशी के 29 गेंदों पर 97 रन और फिर जोफ्रा आर्चर की घातक गेंदबाजी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने बुधवार को एलिमिनेटर मकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हरा दिया. इस तरह हैदराबाद की टीम अब आईपीएल से बाहर हो गई.
वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम अब 29 मई को गुजरात टाइटन्स से क्वालिफायर 2 मुल्लांपुर में ही खेलेगी. गुजरात को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हार मिली थी. जो भी टीम क्वालिफायर 2 जीतेगी, वो 31 मई को अहमदबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से खेलेगी.
🎥 𝙏𝙝𝙚 𝙋𝙚𝙧𝙛𝙚𝙘𝙩 𝙀𝙣𝙙𝙞𝙣𝙜 🩷
— IndianPremierLeague (@IPL) May 27, 2026
Vaibhav Sooryavanshi takes the winning catch and caps off an unforgettable night ✨#TATAIPL | #Eliminator | #TheFinalLeap | #SRHvRR | @rajasthanroyals pic.twitter.com/pR2OjgrrJv
इस मुकाबले में राजस्थान ने पहले खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी की पारी की बदौलत 243/8 का स्कोर बनाया. जवाब में खेलने हैदराबाद की टीम 47 रनों से पीछे रह गई और 196 (19.2 ओवर्स) रनों पर ऑलआउट हो गई.
पारी की दूसरी ही गेंद पर आर्चर ने अभिषेक शर्मा को ध्रुव जुरेल के हाथों कैच कराकर सनराइजर्स को पहला झटका दिया. अभिषेक 2 गेंदों में खाता भी नहीं खोल सके. इसके बाद स्मरण रविचंद्रन भी ज्यादा देर टिक नहीं सके. उन्होंने 4 गेंदों में सिर्फ 1 रन बनाया और नांद्रे बर्गर की गेंद पर आउट हो गए.
Qualifier 2 is officially locked in! 🔒
— IndianPremierLeague (@IPL) May 27, 2026
One final hurdle to the summit clash 🎟️#TATAIPL | #Qualifier2 | #TheFinalLeap | #GTvRR pic.twitter.com/y73BAkfWXC
सनराइजर्स हैदराबाद की पारी की हाइलाइट्स
सनराइजर्स हैदराबाद की 244 रन के रनचेज में शुरुआत से ही लड़खड़ा गई. टीम ने सिर्फ 4.4 ओवर में 57 रन बनाकर 4 बड़े विकेट गंवा दिए. राजस्थान के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने नई गेंद से कहर बरपाते हुए टॉप ऑर्डर को पूरी तरह तोड़ दिया.
दूसरे छोर पर ईशान किशन ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी की. उन्होंने केवल 11 गेंदों में 33 रन ठोक दिए. ईशान के बल्ले से 3 चौके और 3 छक्के निकले और उनका स्ट्राइक रेट 300 का रहा। लेकिन डोनोवन फरेरा ने उनका कैच पकड़कर आर्चर को तीसरी सफलता दिलाई.
यह भी पढ़ें: दे छक्के, दे छक्के... वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, क्रिस गेल का महारिकॉर्ड चकनाचूर
इसके बाद ट्रेविस हेड ने कुछ आक्रामक शॉट लगाए और सिर्फ 8 गेंदों में 17 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 1 छक्का शामिल रहा. हालांकि आर्चर ने उन्हें भी चलता कर दिया. 4.4 ओवर तक सनराइजर्स का स्कोर 57/4 हो गया था और टीम पूरी तरह दबाव में नजर आई.
इसके बाद हेनरिक क्लासेन (18) भी नवोदित यशराज पुंजा की फिरकी में फंसकर आउट हो गए. नीतीश रेड्डी ने कुछ देर देर तक संघर्ष किया, लेकिन वो 38 रन बनाकर रवींद्र जडेजा की गेंद पर दानुश शनाका को कैच दे बैठे. इसके ठीक बाद SRH के कप्तान पैट कमिंंस महज 1 रन पर सुशांत मिश्रा की गेंद पर जोफ्रा ऑर्चर पर कैच दे बैठे. कमिंंस के आउट होते हुए राजस्थान का स्कोर 139/7 हो गया. इसके बाद शिवांग कुमार ने थोड़ा बहुत संघर्ष किया. लेकिन वह नाकाफी रहा. शिवांग ही आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज रहे.
यह भी पढ़ें: RR vs SRH: वैभव सूर्यवंशी ने तोड़े रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड, काव्या मारन के इस रिएक्शन पर भड़के फैन्स, VIDEO
राजस्थान रॉयल्स की ओर से जोफ्रा ऑर्चर सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 3 विकेट लेकर SRH का पूरा टॉप ऑर्डर ध्वस्त कर दिया. वहीं नांद्रे बर्गर, सुशांत मिश्रा और रवींद्र जडेजा को 2-2 सफलताएं मिलीं.
राजस्थान रॉयल्स की पारी की हाइलाइट्स
इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी 97 रनों की शानदार पारी खेली. वैभव ने ताबड़तोड़ शुरुआत की. वैभव ने पारी के तीसरे ओवर में जो पैट कमिंंस ने फेंका, उसमें उन्होंने कुल 25 रन जड़े, इसमें उन्होंने 3 छक्के और एक चौका जड़ा. इस दौरान उन्होंने क्रिस गेल के एक सीजन में सबसे ज्यादा 59 छक्कों का रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया. इस दौरान वो क्रिस गेल के सबसे तेज टी20 शतक के रिकॉर्ड को बनाने से चूक गए.
Every single person is on their feet as the 15-year-old walks off 🫡
— IndianPremierLeague (@IPL) May 27, 2026
Updates ▶️ https://t.co/OBIYYIuhbt #TATAIPL | #Eliminator | #TheFinalLeap | #SRHvRR pic.twitter.com/mpT3LAIEp0
उन्होंने 29 गेंदों पर 97 रन बनाए. उन्होंने 5 चौके, 12 छक्के जड़े और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 334.48 का रहा है. वैभव को प्रफुल्ल हिंंगे ने आउट किया. इसके बाद यशस्वी जायसवाल 29 गेंदों पर 29 रन बनाकर शिवांग कुमार की गेंद पर आउट हो गए. वैभव के आउट होने के बाद केवल ध्रुव जुरेल (50) और रियान पराग (26) ही कुछ हद तक खेल सके. इन सब की पारियों की बदौलत राजस्थान ने 243/8 का स्कोर बनाया. सनराजर्स हैदराबाद की ओर से प्रफुल्ल हिंंगे सबसे सफल रहे और उन्होंने 54 रन देकर तीन विकेट लिए.
यह भी पढ़ें: 12 छक्के, 29 गेंद, 97 रन... क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने से क्यों चूके वैभव सूर्यवंशी? खुद ही बताई वजह, VIDEO
किसका पलड़ा भारी?
हेड टू हेड रिकॉर्ड में दोनों टीमों के बीच अब तक 24 मुकाबले हुए हैं, जिनमें SRH ने 14 और राजस्थान ने 10 मैच जीते हैं.
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग XI: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा और यश राज पुंजा.
यह भी पढ़ें: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी देख गांगुली भी हुए प्रभावित
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग XI: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन और प्रफुल्ल हिंगे.
राजस्थान रॉयल्स स्क्वॉड: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, यशराज पुंजा, बृजेश शर्मा, रवींद्र जडेजा, सुशांत मिश्रा, अमन राव पेराला, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे, एडम मिल्ने, संदीप शर्मा, शिमरॉन हेटमायर, कुलदीप सेन, युद्धवीर सिंह चरक, क्वेना मफाका, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, इमनजोत सिंह चहल, विघ्नेश पुथुर.
सनराइजर्स हैदराबाद स्क्वॉड: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेट कीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, कामिंदु मेंडिस, जीशान अंसारी, गेराल्ड कोएट्जी, दिलशान मदुशंका, क्रेन्स फुलेत्रा, ओंकार तारमाले, आरएस अम्बरीश, अमित कुमार.