चेन्नई सुपर किंग्स और और पंजाब किंग्स के बीच IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) 2026 का सातवां मैच 3 अप्रैल को खेला गया. इस मुकाबले में पंजाब ने चेपॉक में इतिहास रच दिया. 200 से ज्यादा रन का लक्ष्य चेज करते हुए पंजाब ने 5 विकेट से जीत दर्ज की और कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए.
CSK ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 209/5 का मजबूत स्कोर खड़ा किया, लेकिन पंजाब के बल्लेबाजों ने इसे 18.4 ओवर में 210/5 बनाकर हासिल कर लिया. इस जीत के हीरो रहे अनकैप्ड खिलाड़ी प्रियांश आर्य, जिन्होंने सिर्फ 11 गेंदों में 39 रन ठोककर मैच पलट दिया और 'प्लेयर ऑफ द मैच' बने.
🔙 to 🔙 victories ✌️ complete the chase in an authoritative fashion ❤️
— IndianPremierLeague (@IPL)
A win by 5⃣ wickets in Chennai 🥳
Updates ▶️ | |
प्रियांश आर्य का ये प्रदर्शन खास इसलिए भी रहा क्योंकि IPL इतिहास में यह सिर्फ दूसरी बार हुआ जब किसी खिलाड़ी ने 11 या उससे कम गेंदें खेलकर 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीता हो, वो बिना गेंदबाजी या फील्डिंग में योगदान के. इससे पहले ये कारनामा ग्लेन फिलिप्स ने 2023 में किया था.
पंजाब किंग्स अब T20 क्रिकेट में 200+ रन के सबसे ज्यादा सफल चेज़ करने वाली टीम बन गई है (9 बार), जिसने ऑस्ट्रेलिया (7 बार) को भी पीछे छोड़ दिया.
𝘾𝙝𝙚𝙥𝙖𝙪𝙠 𝘾𝙝𝙖𝙡𝙡𝙚𝙣𝙜𝙚 𝘼𝙘𝙘𝙚𝙥𝙩𝙚𝙙 ✅'s dominance 🆚 in Chennai continues ❤️🥳
— IndianPremierLeague (@IPL)
Match Highlights ▶️ | |
CSK के खिलाफ पंजाब का यह 210 रन का चेज IPL इतिहास के उनके सबसे बड़े सफल रन चेज में दूसरा स्थान रखता है. इससे पहले 262 रन का चेज KKR के खिलाफ 2025 में आया था.
चेपॉक में भी पंजाब का दबदबा जारी है. 2023 से 2026 तक CSK के खिलाफ यह उनकी चौथी लगातार जीत है. इस मामले में वे अब मुंबई इंडियंस(5 जीत) के बाद दूसरे नंबर पर हैं.
यह भी पढ़ें: CSK vs PBKS IPL 2026 Highlights: श्रेयस अय्यर की कप्तानी पारी के दम पर जीती पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स को उसके घर में हराया
CSK के लिए यह हार कई मायनों में चिंता बढ़ाने वाली है. टीम ने 200+ स्कोर बनाया, लेकिन फिर भी हार गई. IPL में यह पांचवीं बार है जब CSK 200+ बनाकर पंजाब से हारी है जो किसी भी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा है.
For his impatcful knock of 3⃣9⃣(11) and setting the tone in the chase, Priyansh Arya is named the Player of the Match 🏅
— IndianPremierLeague (@IPL)
Relive his knock ▶️ | |
T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा 200+ रन का सफल पीछा
पंजाब किंग्स के सबसे बड़े सफल रन चेज (IPL)
चेपॉक (CSK का घरेलू मैदान) रिकॉर्ड
CSK के खिलाफ लगातार सबसे ज्यादा जीत
CSK के खिलाफ बेहतर जीत-हार रिकॉर्ड (10+ मैच)
CSK से जुड़े अहम आंकड़े
इसके अलावा, यह सिर्फ दूसरी बार है जब CSK ने किसी सीजन के अपने पहले दो मैच गंवाए हैं (पहले 2022 में हुआ था). कुल मिलाकर, जहां पंजाब किंग्स 'मिशन मोड' में नजर आ रही है, वहीं CSK को अपनी गेंदबाजी और डेथ ओवर रणनीति पर गंभीरता से काम करना होगा. अब ऋतुराज गायकवाड़ के सामने चुनौती है कि वो दो लगातार हार के बाद अपनी वापसी टूर्नामेंट कैसे करती है.
IPL 2026 में लगातार दो हार के बाद CSK के कप्तान गायकवाड़ के टैक्टिकल फैसलों, खासकर बॉलिंग में बदलाव और खिलाड़ियों का कम इस्तेमाल पर आलोचना हो रही है.