गाजियाबाद के साहिबाबाद साइट-4 स्थित सर्वो सेलिब्रेशन होटल में आग लग गई. घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं. दमकल की गाड़ियां आग बुझाने के काम में जुटी हैं. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, होटल की सबसे ऊपरी मंजिल से धुआं निकलता दिख रहा है. दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और स्थिति को काबू में करने की कोशिश कर रही हैं.
होटल की सबसे ऊपरी मंजिल पर आग लगी है. आग के दौरान होटल में लोग मौजूद थे या नहीं इसकी अब तक पुष्टि नहीं हो पाई है. फिलहाल दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद है और आग को बुझाने की कोशिश की जा रही है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली: नॉर्थ ब्लॉक में धुआं उठने की सूचना, मौके पर भेजी गईं 6 दमकल गाड़ियां
होटल के उपर से धुआं उठता नजर आ रहा है. दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं. आग बुझाने के लिए दमकल विभाग का ऑपरेशन जारी है. दमकल की 8-10 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं. फिलहाल किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है.
आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. दमकल विभाग स्थिति को काबू में करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है.