प्रियांश आर्य (Priyansh Arya) एक भारतीय क्रिकेटर हैं, जिनका जन्म 18 जनवरी 2001 को दिल्ली में हुआ था. वे बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज और दाएं हाथ के ऑफ ब्रेक गेंदबाज हैं. उन्होंने घरेलू क्रिकेट में दिल्ली का प्रतिनिधित्व किया है और 2025 से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में पंजाब किंग्स टीम का हिस्सा हैं.
प्रियांश के माता-पिता दिल्ली में स्कूल शिक्षक हैं. उन्होंने कोच संजय भारद्वाज के तहत प्रशिक्षण लिया, जिन्होंने उनके क्रिकेट करियर को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
प्रियांश ने दिल्ली प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने ओल्ड दिल्ली 6 के खिलाफ 30 गेंदों में 57 रन और सेंट्रल दिल्ली किंग्स के खिलाफ 51 गेंदों में 82 रन बनाए.
एक विशेष मैच में, साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स की ओर से खेलते हुए, प्रियांश ने नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के खिलाफ एक ओवर में छह छक्के लगाए और 50 गेंदों में 120 रन बनाए.
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दिल्ली के लिए खेलते हुए, प्रियांश ने उत्तर प्रदेश के खिलाफ 43 गेंदों में 102 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और दस छक्के शामिल थे.
दिल्ली प्रीमियर लीग में उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते, प्रियांश को IPL 2025 की मेगा नीलामी में पंजाब किंग्स ने 3.8 करोड़ रुपये में खरीदा. हालांकि उन्हें आईपीएल 2024 की नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था, लेकिन उस समय आर्य को कोई खरीददार नहीं मिला्.
IND A vs AFG A: दांबुला में खेले गए करो या मरो मुकाबले में बुधवार (17 जून) को इंडिया A ने अफगानिस्तान A को 101 रन से हराकर त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में जगह बना ली. तिलक वर्मा, प्रियांश आर्य और कुमार कुशाग्र की अर्धशतकीय पारियों से भारत ने 319 रन बनाए. जवाब में निशांत सिंधु की घातक गेंदबाजी के दम पर अफगानिस्तान की टीम 218 रन पर सिमट गई.
भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अचानक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से 200 से ज्यादा पोस्ट डिलीट कर दी हैं, जिसके बाद उनके प्रोफाइल पर सिर्फ 44 पोस्ट बची हैं. उन्होंने इसकी वजह नहीं बताई है, लेकिन फैन्स इसे सोशल मीडिया क्लीनअप मान रहे हैं.
आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स ने शुरुआती मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन उसके बाद उसका मोमेंटम गड़बड़ा गया. इसी बीच पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह खेल से ज्यादा दूसरी वजहों के चलते लाइमलाइट में हैं.
जून 2026 में श्रीलंका में होने वाली ट्राई सीरीज के लिए BCCI ने इंडिया A टीम का ऐलान कर दिया है. वैभव सूर्यवंशी के अलावा प्रियांश आर्य, रियान पराग, आयुष बदोनी और अंशुल कंबोज जैसे IPL में दम दिखाने वाले खिलाड़ियों को मौका मिला है. तिलक वर्मा टीम के कप्तान होंगे. सीरीज में श्रीलंका A और अफगानिस्तान A भी हिस्सा लेंगी.
दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी ने सिर में चोट लगने के बाद अपनी स्थिति को लेकर अपडेट देते हुए फैंस को राहत दी है. दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच 25 अप्रैल को खेले गए मैच के दौरान चोटिल होने के बाद उन्होंने कहा कि वह “पूरी तरह ठीक” हैं.
पंजाब किंग्स ने टी20 इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज़ करते हुए 265 रन बनाकर दिल्ली कैपिटल्स को हराया. इस मुकाबले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें प्रीति जिंटा के साथ प्रियांश आर्य दिख रहे हैं.
आईपीएल 2026 में 25 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच हुए मुकाबले में एक भयानक हादसा देखने को मिला. दिल्ली टीम के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी इस मैच के दौरान गंभीर रूप से चोटिल हो गए. तो चलिए जानते हैं आखिर ये घटना हुआ कैसे.
दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में पंजाब की टीम ने इतिहास रचते हुए हुए आईपीएल ही नहीं बल्कि टी20 इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज किया. दिल्ली ने पहले बैटिंग करते हुए केएल राहुल के शतक के दम पर 264 रन बनाए थे. लेकिन पंजाब ने ये मुकाबला एक ओवर, एक गेंद रहते ही चेज कर लिया.
आईपीएल 2026 का 32वां मुकाबला 22 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपरजॉयंट्स के बीच खेला गया. इस मुकाबले में सभी की नजर वैभव सूर्यवंशी पर थी. लेकिन वो केवल 8 रन ही बना सके. लेकिन इन 8 रनों की छोटी पारी के बावजूद वैभव ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में ऑरेंज कैप की रेस में लेफ्टी का दबदबा दिख रहा है. मौजूदा आईपीएल में टॉप 10 रन बनाने वालों में 6 ओपनर्स हैं. वहीं इन 6 बैटर्स में 4 लेफ्टी हैं. आइए इस आंकड़े को समझते हैं.
प्रियांश आर्य और कूपर कॉनली के तूफान से कई रिकॉर्ड हुए ध्वस्त. Punjab Kings और Lucknow Super Giants के बीच 19 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में खूब चौके छक्के देखने को मिले. जानें कितने चौके-छक्के मारे…
पंजाब किंग्स के प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने 182 रन की रिकॉर्ड साझेदारी कर लखनऊ सुपर जायंट्स को मुकाबले से बाहर कर दिया. दोनों ने आक्रामक बल्लेबाज़ी करते हुए PBKS को 254 रन तक पहुंचाया. लखनऊ के गेंदबाज़ों ने अहम मौके गंवाए, जिसका पूरा फायदा पंजाब ने उठाया और मैच पर पूरी तरह कब्जा कर लिया.
पंजाब किंग्स ने CSK को चेपॉक में 5 विकेट से हराकर 200+ रन का बड़ा चेज पूरा किया. प्रियांश आर्य ने 11 गेंदों में 39 रन बनाकर मैच जिताया. पंजाब ने T20 में सबसे ज्यादा 200+ चेज (9) का रिकॉर्ड बनाया. आइए नजर डाल लेते हैं मैच के कुछ ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स पर....
वैभव सूर्यवंशी भारत में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले शख्स बन गए हैं. गूगल के 2025 के मोस्ट सर्च पर्सेनैलिटी यह बात सामने आई. वहीं लिस्ट में स्मृति मंधाना का नाम भी शामिल रहा.
भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीम इस महीने एसीसी राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट (ACC Rising Stars tournament) में एक बार तो भिड़ेंगी ही, लेकिन ऐसा भी हो सकता है कि दोनों देश कुल 2 बार एक-दूसरे से भिड़ सकते हैं. क्योंकि टूर्नामेंट का शेड्यूल इस तरह बना है कि इस टूर्नामेंट में दो बार भारत और पाकिस्तानी की टीमें एक दूसरे के सामने सामने आ सकती हैं.
प्रियांश ने दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) 2025 में ईस्ट दिल्ली राइडर्स के खिलाफ मैच में महज 52 गेंदों पर शतक जड़ दिया. प्रियांश ने आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स के लिए बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था.
Punjab Kings Players in IPL 2025 Final: पंजाब किंग्स का मंगलवार (3 जून) को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के फाइनल में मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से है. ऐसे में इस फाइनल मुकाबले में पंजाब के पांच सबसे तगड़े प्लेयर कौन से हैं, जो दम दिखा सकते हैं, आइए आपको बताते हैं...
श्रेयस अय्यर ने जीत के बाद रिकी पोंटिंग की जमकर तारीफ की. अय्यर ने कहा कि टीम के सभी खिलाड़ियों ने सही समय पर सही कदम उठाया है. अय्यर ने कहा कि हमने पहले ही ये प्लान कर रखा था कि चाहे कंडीशन कैसी भी हो हमें मैच जीतना है.
Punjab Kings (PBKS) vs Delhi Capitals (DC), IPL 2025: आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स (PBKS) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) का मुकाबला भारत-पाकिस्तान तनाव के कारण रद्द कर दिया गया.
पंजाब किंग्स के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल को बुरी तरह ट्रोल होना पड़ा और ये ट्रोल उन्हीं के टीम के साथी ग्लेन मैक्सवेल ने किया.
आईपीएल 2025 का रोमांच मैच बीतने के साथ ही बढ़ता चला रहा है. आईपीएल में इस बार कुछ बल्लेबाज ऐसे भी रहे हैं, जो सिर्फ एक मैच में चले. यानी वो सिर्फ एक मुकाबले में बल्ले से कमाल कर सके. बाकी मैचों में उनके बल्ले से उतने रन नहीं निकले.