scorecardresearch
 

IPL में आज पंजाब किंग्स की गुजरात टाइटन्स से भिड़ंत, गिल-अय्यर की कप्तानी और बैटिंग की होगी अग्निपरीक्षा

गुजरात टाइटन्स और पंजाब किंग्स के बीच होने वाले मुकाबले में सबसे ज्यादा नजर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर पर रहेगी. दोनों खिलाड़ी टी20 क्रिकेट में खुद को साबित करना चाहेंगे. गुजरात की ताकत गिल-साई सुधर्शन की ओपनिंग जोड़ी है, जबकि पंजाब को श्रेयस, प्रभसिमरन और प्रियांश आर्या से बड़ी उम्मीदें होंगी.

Advertisement
X
IPL में आज पंजाब किंग्स की भिड़ंत गुजरात टाइटन्स के साथ है (Photo: ITG)
IPL में आज पंजाब किंग्स की भिड़ंत गुजरात टाइटन्स के साथ है (Photo: ITG)

आईपीएल का चौथा मुकाबला मंगलवार को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच खेला जाएगा. मुल्लांपुर में होने वाले इस मैच में शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर खास नजर रहेगी. गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच होने वाला यह मुकाबला सिर्फ दो टीमों की भिड़ंत नहीं, बल्कि उन दो भारतीय बल्लेबाजों की लड़ाई भी है, जिन्हें टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अक्सर नजरअंदाज किया गया है.

भारत की टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल को टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड से बाहर रखा गया था, ताकि संजू सैमसन को मौका मिल सके. हालांकि भारत ने रिकॉर्ड तीसरा टी20 वर्ल्ड कप जीत लिया, लेकिन गिल के लिए यह आईपीएल सीजन काफी अहम माना जा रहा है.

2023 के बाद से आईपीएल में सिर्फ विराट ने गिल से ज्यादा रन बनाए हैं, लेकिन अब सवाल सिर्फ रन बनाने का नहीं बल्कि स्ट्राइक रेट का भी है. गिल का टी20 करियर स्ट्राइक रेट करीब 138 का रहा है, हालांकि पिछले सीजन उन्होंने 155 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर सुधार के संकेत दिए थे.

गुजरात टाइटंस ने 2022 में अपने डेब्यू सीजन में खिताब जीता था और तब से टीम लगातार मजबूत प्रदर्शन करती रही है. पिछले साल टीम तीसरे स्थान पर रही थी, लेकिन एलिमिनेटर में मुंबई इंडियंस से हार गई थी. गुजरात की सबसे बड़ी ताकत एक बार फिर गिल और साई सुदर्शन की ओपनिंग जोड़ी होगी. पिछले सीजन 759 रन बनाने वाले साई सुदर्शन टीम के टॉप स्कोरर थे. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा का 2.0 अवतार... ये दिग्गज भी दंग, विपक्षी टीमों के लिए सिरदर्द

दूसरी ओर, पंजाब किंग्स के लिए एक बार फिर काफी कुछ कप्तान श्रेयस अय्यर पर निर्भर करेगा. श्रेयस आईपीएल के सबसे भरोसेमंद कप्तानों में से एक हैं और तीन अलग-अलग टीमों को फाइनल तक पहुंचा चुके हैं. उन्होंने 2020 में Delhi Capitals, 2024 में Kolkata Knight Riders और पिछले सीजन पंजाब किंग्स को फाइनल तक पहुंचाया था.

पिछले सीजन श्रेयस ने 604 रन बनाए थे और उनका स्ट्राइक रेट 175 से ज्यादा रहा था, जो टॉप-10 रन बनाने वाले बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा था. इसके बावजूद उन्हें एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कप में जगह नहीं मिली.

पंजाब की टीम घरेलू मैदान पर अपने रिकॉर्ड में सुधार करना चाहेगी. पिछले सीजन फाइनल में पहुंचने के बावजूद न्यू चंडीगढ़ में टीम ने पांच मैचों में सिर्फ दो जीत हासिल की थी.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement