टी0 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया गुरुवार को जिम्बाब्वे से सुपर-8 के मुकाबले के सामने है. इस मुकाबले में जिम्बाब्वे की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.
वैसे टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 राउंड में साउथ अफ्रीका से मिली 76 रनों की हार के बाद भारत के लिए पूरे वर्ल्ड कप की तस्वीर बदल चुकी है. इसकी वजह है भारत का नेट रन रेट, जो अब -3.80 तक गिर गया. ऐसे में उसको यह मैच जीतना है, वहीं 1 मार्च को वेस्टइंडीज को भी हराना होगा. हालांकि साउथ अफ्रीका ने दिन के ही पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज को 9 विकेट से पीटकर भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीेदें जिंदा रखी है. वैसे इस मुकाबले में भारतीय टीम में बड़े बदलाव देखने को मिले.
यह भी पढ़ें: साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को पीटकर कर दिया अपना काम, अब सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगी टीम इंडिया, ये है ताजा समीकरण
A look at #TeamIndia's Playing XI for the #INDvZIM contest 🙌
— BCCI (@BCCI) February 26, 2026
Updates ▶️ https://t.co/p4GxtxGkBf#T20WorldCup | #MenInBlue pic.twitter.com/CTXKP3bwIu
अभिषेक और तिलक को फिर मौका
अभिषेक शर्मा का बल्ला इस पूरे टी20 वर्ल्ड कप में खामोश रहा है. चार मैचों में महज 15 रन, औसत 3.75 और स्ट्राइक-रेट 75. इसके बावजूद उनको टीम में मौका मिला. वहीं तिलक वर्मा भी लय में नहीं दिखे हैं, पावरप्ले में उनका स्ट्राइक-रेट 118 रहा है उनको भी टीम में जगह मिली है.
इस मुकाबले में दोनों ही टीमों की प्लेइंग 11 में तीन बदलाव हुए. भारतीय टीम में 2 और जिम्बाब्वे की टीम में एक. भारतीय टीम की प्लेइंग 11 से रिंकू सिंह और वॉशिंंटन सुंदर इस मुकाबले से बाहर हैं. इनकी जगह संजू सैमसन और अक्षर पटेल की एंट्री हुई है. वहीं जिम्बाब्वे की टीम में ग्रीम क्रेमर की जगह टिनोटेंडा मापोसा की एंट्री हुई है.
यह भी पढ़ें: केवल अभिषेक शर्मा ही नहीं, तिलक वर्मा भी उतने ही कसूरवार, संजू सैमसन से टीम इंडिया के मैनेजमेंट को क्या दिक्कत?
भारत और जिम्बाब्वे का टी20 हेड टू हेड
भारत और जिम्बाब्वे के बीच 2010 से 2024 तक खेले गए 13 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में भारत का दबदबा साफ दिखता है. भारत ने 10 मैच जीते और केवल 3 हारे, जिससे उसका जीत प्रतिशत 76.92 रहा. वहीं जिम्बाब्वे को सिर्फ 3 जीत मिलीं और 10 हार झेलनी पड़ीं, उसका जीत प्रतिशत 23.07 रहा. दोनों टीमों के बीच कोई मैच टाई या बेनतीजा नहीं रहा.
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप में भारत और जिम्बाब्वे के बीच कुल 1 मुकाबला खेला गया है, जिसमें भारत ने जीत दर्ज की. यह मैच मेलबर्न में 6 नवंबर 2022 को खेला गया था.
जिम्बाब्वे की प्लेइंग XI: ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), डियोन मायर्स, रयान बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, टिनोटेन्डा मापोसा, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजारबानी.
भारत की प्लेइंग XI: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती.
भारत का स्क्वॉड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह.
जिम्बाब्वे का स्क्वॉड: : सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, ग्रीम क्रेमर, ब्रैडली इवांस, क्लाइव मडांडे, टिनोटेंडा मापोसा, तदिवानाशे मारुमनी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुजारबानी, डियोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, बेन करन.