India Vs Pakistan World Cup 2023 Match Updates: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का सबसे बड़ा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच 14 अक्टूबर को है. इस मैच से पहले दोनों ही टीमें अपने दो-दो मैच जीतकर अहमदाबाद पहुंची हैं. ऐसे में अहमदाबाद में भारत या पाकिस्तान में जो भी जीतेगा, उसकी वर्ल्ड कप में मैच जीतने की हैट्रिक होगी.
पाकिस्तान ने 6 अक्टूबर को नीदरलैंड्स को फिर 10 अक्टूबर को श्रीलंका को हराया था. वहीं भारत ने 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और फिर 11 अक्टूबर को अफगानिस्तान को पटखनी दी थी.
अब दोनों ही चिर प्रतिद्वंद्वी टीमें अहमदाबाद में दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक-दूसरे से भिड़ेंगी. इसके लिए दोनों टीमें अहमदाबाद पहुंच चुकी हैं. इस मैच से पहले पाकिस्तानी टीम ने अभ्यास शुरू कर दिया है.
पाकिस्तान के गेंदबाजों और खासकर स्पिनर्स ने स्पॉट गेंदबाजी का अभ्यास किया. पाकिस्तान के बाएं हाथ के स्पिनर मोहम्मद नवाज, लेग स्पिनर शादाब खान और कामचलाऊ लेग स्पिनर इफ्तिखार अहमद ने वर्ल्ड कप के सबसे खास मुकाबले से पहले गुरुवार को ‘स्पॉट’ गेंदबाजी का अभ्यास किया.
इन तीनों स्पिनर ने मेन नेट पर बल्लेबाजों को गेंदबाजी नहीं की बल्कि उन्होंने गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल की निगरानी में ‘स्पॉट’ गेंदबाजी करने पर ध्यान दिया. क्रिकेट में पहले कभी इस तरह से गेंदबाज अभ्यास करते थे, लेकिन फिलहाल ऐसा अभ्यास करना खास चलन में नहीं है.
Touchdown Ahmedabad 🛬
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB)
📹 Capturing the journey, featuring a surprise in-flight celebration 🤩 | |
मोर्कल ने छह मीटर और चार मीटर की रेंज के आसपास मार्कर के रूप में प्लास्टिक वाले स्टंप लगाए थे. दोनों के बीच में उन्होंने लाल प्लास्टिक का कोन (शंकु) रखा और अपने स्पिनरों से सही जगह पर गेंद टप्पा करने को कहा. इन तीनों स्पिनर में उपकप्तान शादाब खान सबसे अधिक सटीक नजर आए, जबकि नवाज और इफ्तिखार ने या तो बहुत शॉर्ट पिच या फिर ओवर पिच गेंद की. पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने इसके अलावा फील्डिंग का भी अभ्यास किया.
भारत कभी भी ODI वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से नहीं हारा
भारत और पाकिस्तान के बीच वनडे वर्ल्ड कप में 7 बार भिड़ंत हो चुकी है, लेकिन भारत कभी भी पाकिस्तान से नहीं हारा है. ऐसे में भारत के पास नरेंद्र मोदी स्टेडियम की 1 लाख 32 हजार दर्शकों के सामने निश्चित तौर पर जीतने का मौका होगा.
We are here in Ahmedabad! 👋 | | |
— BCCI (@BCCI)
भारतीय टीम का वर्ल्ड कप 2023 का शेड्यूल
8 अक्टूबर vs ऑस्ट्रेलिया, चेन्नई (भारतीय टीम 6 विकेट से जीती)
11 अक्टूबर vs अफगानिस्तान, दिल्ली (भारतीय टीम 8 विकेट से जीती)
14 अक्टूबर vs पाकिस्तान, अहमदाबाद
19 अक्टूबर vs बांग्लादेश, पुणे
22 अक्टूबर vs न्यूजीलैंड, धर्मशाला
29 अक्टूबर vs इंग्लैंड, लखनऊ
2 नवंबर vs श्रीलंका, मुंबई
5 नवंबर vs साउथ अफ्रीका, कोलकाता
12 नवंबर vs नीदरलैंड्स, बेंगलुरु