Phool Gobhi Chilla Recipe: सर्दियों के मौसम में बाजार में ताजी फूलगोभी खूब मिलती है. इस मौसम में गोभी से कई तरह की टेस्टी डिश बनाई जाती हैं. आपने अब तक फूलगोभी के पकौड़े और सब्जी तो खूब खाई होगी लेकिन क्या कभी इसका टेस्टी चीला ट्राई किया है. अगर नहीं तो आज हम आपको फूलगोभी का टेस्टी चीला बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे. फूलगोभी और बेसन से तैयार यह चीला खाने में टेस्टी होने के साथ बनाने में भी आसान है.
इसमें प्याज, हरी मिर्च और मसालों का स्वाद इसे और खास बना देता है. आप इसे सुबह के नाश्ते में हरी चटनी या दही के साथ सर्व कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं फूलगोभी का चीला बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होगी और इसे बनाने का आसान तरीका क्या है.
इंग्रेडिएंट्स (Ingredients)
1 कप बेसन
1 कप कद्दूकस की हुई फूलगोभी
2 बड़े चम्मच चावल का आटा
1 प्याज बारीक कटा हुआ
1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
2 बड़े चम्मच धनिया पत्ती बारीक कटी हुई
आधा छोटा चम्मच हल्दी
आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
आधा छोटा चम्मच जीरा
स्वादानुसार नमक
जरूरत के अनुसार तेल
जरूरत के अनुसार पानी