scorecardresearch
 

INDvsNZ : कोलकाता टेस्ट की पहली पारी में टीम इंडिया ने बनाए सात विकेट पर 239 रन

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भारतीय टीम अपने घरेलू मैदान पर 250 वां टेस्ट मैच खेल रही है. पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने सात विकेट के नुकसान पर 239 रन बना लिए हैं.

Advertisement
X
अजिंक्या रहाणे,बल्लेबाज, भारत
अजिंक्या रहाणे,बल्लेबाज, भारत

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भारतीय टीम अपने घरेलू मैदान पर 250 वां टेस्ट मैच खेल रही है. पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने सात विकेट के नुकसान पर 239 रन बना लिए हैं. जडेजा (0) नॉटआउट रहे. टीम इंडिया की तरफ से चेतेश्वर पुजारा (87 रन) और अजिंक्य रहाणे (77) रन की बेहतरीन पारियां खेली. न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी ने 3, जीतन पटेल ने 2 विकेट झटके, जबकि ट्रेंट बोल्ट और नील वागनर ने एक-एक विकेट लिया

बीमारी के चलते विलियम्सन दूसरे टेस्ट से बाहर
इस मुकाबले में न्यूजीलैंड टीम को बड़ा झटका लगा. विलियम्सन बीमारी के चलते इस टेस्ट मैच में नहीं खेल पाए हैं. उनकी जगह रॉल टेलर को कप्तानी का जिम्मा सौंपा गया है. कानपुर टेस्ट मैच में विलियम्सन ने शानदार बल्लेबाजी की थी.

Advertisement


नहीं मिला गंभीर को मौका
कानपुर टेस्ट मैच में चोट की वजह से बाहर हुए की जगह गौतम गंभीर को टीम में शामिल किया गया है. लेकिन कोलकाता टेस्ट मैच में प्लेइंग इलेवन में उन्हें जगह नहीं मिली है. गंभीर की दो साल बाद भारतीय टीम में वापसी हुई हैं. उन्होंने घरेलू मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया था.

 भारत के पास है नंबर एक टेस्ट टीम बनने का मौका

जीत के रथ पर सवार है. अब ‘विराट’ सेना की निगाहें कोलकाता टेस्ट मैच जीतकर आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक बनने पर है. भारतीय टीम ने घरेलू मैदान पर खेले गए पिछले 12 में से एक में भी हार का सामना नहीं किया है. टीम इंडिया ने 10 मुकाबलों में जीत दर्ज की और दो मैच ड्रॉ रहे. तीन मैचों की सीरीज के शुरू होने से पहले भारतीय टीम पाकिस्तान से एक स्थान पीछे थी और अब उसकी निगाहें कोलकाता टेस्ट में जीत दर्ज कर आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में पहला स्थान हासिल करने पर हैं.

स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार होगी पिच
कानपुर टेस्ट मैच में टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाजों ने गेंदबाजी की थी. आर अश्विन और रवींद्र जडेजा की जोड़ी ने 16 विकेट झटके थे. ईडन गार्डन्स का विकेट भी स्पिन गेंदबाजों से लिए मददगार साबित होगा. हालांकि कोलकाता की विकेट नई बनाई गई है. जिसका इस्तेमाल पहली बार हो रहा है.पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली के मुताबिक  कोलकाता पिच पर नमी रहेगी. गेंदबाजों को शुरुआत में टर्न नहीं मिलेगा.

Advertisement

टीमें इस प्रकार हैं:
भारत : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, मुरली विजय, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा, ऋद्धिमान साहा, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार और आर अश्विन.

न्यूजीलैंड : रॉस टेलर (कप्तान), मार्टिन गप्टिल, मैट हैनरी, टॉम लाथम, हेनरी निकोल्स, ल्यूक रॉन्ची, मिशेल सैंटनर, नील वागनर, बीजे वाटलिंग, ट्रेंट बोल्ट और जीतन पटेल.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement