scorecardresearch
 

भारत में 1 लाख लोगों ने खरीदी Taigun... 11 लाख रुपये से शुरू होती है कीमत

फॉक्सवैगन ने भारतीय बाजार में अपनी सबसे सस्ती एसयूवी की 1 लाख यूनिट्स को बेच दिया है. इस कार को कंपनी ने सितंबर 2021 में लॉन्च किया था. इस साल कंपनी ने एसयूवी का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया है, जिसमें अपडेटेड फीचर्स के साथ ही एक नया ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिया गया है. हम बात कर रहे हैं फॉक्सवैगन टाइगुन की. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

Advertisement
X
Volkswagen Taigun को पहली बार साल 2021 में लॉन्च किया गया था. (Photo: Volkswagen)
Volkswagen Taigun को पहली बार साल 2021 में लॉन्च किया गया था. (Photo: Volkswagen)

फॉक्सवैगन की टाइगुन (Volkswagen Taigun) को भारतीय बाजार में 5 साल पूरे हो गए हैं. इस कार को कंपनी ने पहली बार सितंबर 2021 में लॉन्च किया था. पिछले 5 सालों में इस एसयूवी की 1 लाख यूनिट्स भारतीय बाजार में बिक चुकी हैं. सियाम (सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स) ने इस मिड साइज एसयूवी का डेटा जारी किया है. 

सियाम के डेटा के मुताबिक सितंबर 2026 के अंत तक इस मिड-साइज एसयूवी की 99,095 यूनिट्स बिकी हैं. अक्टूबर में इस कार को सिर्फ 905 यूनिट्स की बिक्री की जरूरत है, जिससे ये 1 लाख यूनिट्स का आंकड़ा पार कर लेगी. सितंबर महीने तक कंपनी ने टाइगुन की 52,751 यूनिट्स को एक्सपोर्ट किया है. 

हर साल कितनी हुई बिक्री? 

यानी टाइगुन की घरेलू मार्केट और एक्सपोर्ट दोनों को मिलाकर 1,51,846 यूनिट्स बिकी हैं. वित्तवर्ष 2022 में इस कार की बिक्री शुरू हुई थी. अपने पहले साल में टाइगुन की 16,889 यूनिट्स बिकी थीं. वहीं वित्तवर्ष 2023 में इस एसयूवी ने 28.69 परसेंट की ग्रोथ दर्ज की. इस ग्रोथ के साथ कंपनी ने टाइगुन की 21,738 यूनिट्स को बेच दिया था. 

वहीं वित्तवर्ष 2024 की बात करें, तो कंपनी ने इस साल 20,485 यूनिट्स को बेचा है. यहां से कार की सेल्स में गिरावट का सिलसिला शुरू हुआ. वित्तवर्ष 2025 में फॉक्सवैगन ने इस एसयूवी की 19,910 यूनिट्स को बेचा था. वहीं वित्तवर्ष 2026 में 35.14 परसेंट की गिरावट के साथ इस एसयूवी की 12,912 यूनिट्स बिकी थी. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: Nexon-Brezza को देगी टक्कर, आ रही Volkswagen की सबसे सस्ती SUV

वित्तवर्ष 2027 में अब तक कार की 7,163 यूनिट्स बिकी हैं. यानी अब तक कंपनी ने कुल 99,095 फॉक्सवैगन टाइगुन भारतीय बाजार में बेची हैं. अपने सेगमेंट की दूसरी कारों के मुकाबले फॉक्सवैगन की इस एसयूवी की सेल्स पीछे नजर आती हैं. हालांकि, इस साल कंपनी ने टाइगुन का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया है. 

कंपनी की सबसे सस्ती एसयूवी

अब तक के सेल्स के आंकड़ों को देखें को इसकी बिक्री में लगभग 4 परसेंट का ईयर-ऑन-ईयर इजाफा हुआ है. फेसलिफ्ट वर्जन में कंपनी ने ज्यादा फीचर्स के साथ एक ऑटोमेटिक गियरबॉक्स को जोड़ा है. इस कार की कीमतें 10.99 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती हैं.

यह भी पढ़ें: 427KM रेंज, 23 मिनट में चार्ज, Volkswagen की पहली इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर लॉन्च

फॉक्सवैगन टाइगुन ब्रांड की पहली एसयूवी है, जिसे एमक्यूबी ए0 आईएन (MQB A0 IN) प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है. ये कंपनी के इंडिया 2.0 प्रोजेक्ट का पहला प्रोडक्ट था. इसी प्लेटफॉर्म पर बेस्ड स्कोडा कुशाक भारत में जून 2021 (इससे पहले) में लॉन्च हुई थी. इस एसयूवी की 1,04,863 यूनिट्स अब तक बिक चुकी हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement