scorecardresearch
 

IND vs SL: श्रीलंका टेस्ट से पहले भारतीय टीम में मची खलबली! एक साथ 5 खिलाड़ी चोटिल, कप्तान गिल की बढ़ी टेंशन?

श्रीलंका में 15 अगस्त से शुरू होने वाले पहले टेस्ट से पहले भारतीय टीम 7 अगस्त से एक वार्म-अप मैच भी खेलेगी. इस सीरीज के लिए 28 जुलाई को भारतीय टीम का ऐलान किया जा सकता है. लेकिन सीरीज से पहले टीम को एक साथ कई बड़े झटके लगे हैं.

Advertisement
X
भारत-श्रीलंका के बीच होगी टक्कर (PHOTO: PTI)
भारत-श्रीलंका के बीच होगी टक्कर (PHOTO: PTI)

श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ गई है. भारतीय क्रिकेट टीम के पांच खिलाड़ियों के इस सीरीज में खेलने पर सस्पेंस बन हुआ. इन पांच में से दो खिलाड़ी पहले ही सीरीज से बाहर हो गए हैं. लेकिन बचे हुए तीन खिलाड़ियों का खेलना उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा. एक साथ इतने खिलाड़ियों के चोटिल होने से भारतीय टीम का कॉम्बिनेशन बिगड़ता हुआ दिखाई पड़ रहा है. 

हर्षित राणा और नीतीश रेड्डी बाहर 

स्पोर्ट्स तक की रिपोर्ट के मुताबिक तेज गेंदबाज हर्षित राणा और ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी चोट के कारण श्रीलंका दौरे के लिए चयन के लिए उपलब्ध नहीं हैं. दोनों युवा खिलाड़ियों का बाहर होना टीम के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है. हर्षित राणा और नीतीश कुमार रेड्डी गेंद और बल्ले दोनों से ही टीम के लिए बेहद उपयोगी साबित होते रहे हैं, ऐसे में इनका टीम से बाहर होना कप्तान शुभमन गिल के सामने बड़ी समस्याएं खड़ी कर सकता है.

बुमराह के खेलने पर बना सस्पेंस

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के खेलने पर भी संशय बना हुआ है. बुमराह को 30 जुलाई तक आराम की सलाह दी गई है, जिसके बाद वे बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपनी फिटनेस रिपोर्ट देंगे. अगर बुमराह का फिटनेस रिपोर्ट सही रहता है तो फिर वह टीम से जुड़ सकते हैं. लेकिन अगर वह पूरी तरह से फिट नहीं होते हैं तो उन्हें भी सीरीज से बाहर रहना पड़ सकता है.

Advertisement

ये भी पढ़ें- 'उसकी क्या गलती है जो मौका नहीं मिल रहा?' मैच से पहले फूटा दिग्गज का गुस्सा, उठाए सवाल

वापसी की राह पर साई सुदर्शन 

चेतेश्वर पुजारा के बाद टेस्ट में नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने वाले साई सुदर्शन के खेलने पर भी सस्पेंस बना हुआ है. बुमराह की तरह सुदर्शन भी रिकवरी की राह पर हैं. साई सुदर्शन का भी इस सीरीज में खेलना अभी तय नहीं माना जा रहा है. हालांकि, चयनकर्ता इन दोनों दिग्गजों को टीम में शामिल कर सकते हैं, लेकिन उनके नाम के आगे (फिटनेस के आधार पर) का निशान लगा हो सकता है.

ये भी पढ़ें- कॉमनवेल्थ गेम्स में दिल दहला देने वाला हादसा, स्टंट करते वक्त सिर के बल गिरा इंग्लिश जिम्नास्ट, स्ट्रेचर पर ले जाना पड़ा हॉस्पिटल 

वाशिंगटन सुंदर पहला टेस्ट करेंगे मिस

ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर चोट के कारण गाले में 15 अगस्त से शुरू होने वाले पहले टेस्ट से बाहर रह सकते हैं. हालांकि, 23 अगस्त से कोलंबो के एसएससी (SSC) में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट में उनकी वापसी की संभावना है, लेकिन वह भी उनकी फिटनेस पर ही निर्भर करेगा.

जडेजा की वापसी तय

एक तरफ जहां चोटों ने टेंशन बढ़ाई है, वहीं दूसरी ओर अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की टीम में वापसी लगभग तय मानी जा रही है. स्पिन विभाग में मानव सुथार के डेब्यू पर सात विकेट लेने के बाद अब यह देखना दिलचस्प होगा कि हर्ष दुबे अपनी जगह बरकरार रख पाते हैं या नहीं.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement