क्रिकेट में कब किसकी किस्मत चमक जाए, कहा नहीं जा सकता. क्रिकेट में सही मौके पर चौका मारने वाला खिलाड़ी अक्सर रेस में आगे निकल जाता है. राहुल द्रविड़ और चेतश्वर पुजारा जैसे खिलाड़ियों के बाद भारतीय टेस्ट टीम में नंबर तीन की लड़ाई जारी है.
भारतीय टेस्ट टीम में पिछले कुछ समय से नंबर तीन की जिम्मेदारी साई सुदर्शन के कंधों पर थी. लेकिन श्रीलंका दौरे से ठीक पहले वह चोटिल हो गए. जिसके बाद देवदत्त पडिक्कल को इस नंबर पर खेलने का चांस मिला और उन्होंने इस मौके को दोनों हाथों से लपक लिया. साई सुदर्शन की उंगली की चोट पडिक्कल के लिए एक लॉटरी साबित हुई.
श्रीलंका के खिलाफ दोनों ही टेस्ट मैच में देवदत्त पडिक्कल ने बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया. गॉल में अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ने वाले पडिक्कल ने कोलंबो में भी सेंचुरी बनाने में सफलता हासिल की. लगातार दो शतक जड़ने के बाद अब ऐसा लग रहा है कि पडिक्कल ने टीम इंडिया में नंबर-3 की अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है.
Stumps: It is Stumps on Day 1 in Colombo and India are 300/5 from 85 overs.
Devdutt Padikkal scored another fine century, whereas Gill made 50.
Link: https://t.co/r9FgXSdsMf #TeamIndia | #SLvIND pic.twitter.com/OTuvZSUvjY— BCCI (@BCCI) August 23, 2026
साई सुदर्शन के लिए आसान नहीं होगी वापसी
पूर्व भारतीय ओपनर आकाश चोपड़ा का भी मानना है कि अब जब साई सुदर्शन फिट होकर लौटेंगे तो उनके लिए टीम में सीधे वापसी करना बिल्कुल भी आसान नहीं होगा. अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए आकाश चोपड़ा ने पडिक्कल की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि पडिक्कल बहुत ही शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं. वह एक असली गन प्लेयर हैं.
💯 in Galle
— BCCI (@BCCI) August 23, 2026
And HUNDRED 💯 again in Colombo🫡
Incredible batting from Devdutt Padikkal 👏👏
Updates ▶️ https://t.co/r9FgXSdsMf#TeamIndia | #SLvIND pic.twitter.com/vH2hDLHAhZ
गजब फॉर्म में हैं पडिक्कल
साई सुदर्शन ने 7 टेस्ट मैचों की 12 पारियों में 383 रन बनाए थे, जबकि पडिक्कल ने सिर्फ 4 मैचों की 6 पारियों में ही 418 रन जड़ दिए हैं. इस समय पडिक्कल गजब के फॉर्म में हैं. ऐसे में यह तय है कि अब वापसी के बाद भी साई सुदर्शन को बाहर ही बैठना पड़ेगा, उन्हें सीधे प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिलेगी.
🔙 to 🔙 Tons 🙌
— BCCI (@BCCI) August 23, 2026
Devdutt Padikkal is in sublime form 💪
Updates ▶️ https://t.co/r9FgXSdsMf#TeamIndia | #SLvIND pic.twitter.com/XheejG2Cuj
हर फॉर्मेट में पडिक्कल के बल्ले से निकल रहे हैं रन
26 साल के पडिक्कल फिलहाल हर फॉर्मेट में आग उगल रहे हैं. आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए भी उनका प्रदर्शन कमाल का रहा था. आकाश चोपड़ा ने याद दिलाते हुए कहा कि पडिक्कल ने दिखा दिया है कि आज का बल्लेबाज टेस्ट और टी20 दोनों खेल सकता है. RCB में कई बार विराट कोहली 125 की स्ट्राइक रेट से खेल रहे होते थे, लेकिन पडिक्कल 200 की स्ट्राइक रेट से गेंदबाजों की धुनाई कर रहे थे. अब वह उतनी ही आसानी से टेस्ट मोड में भी ढल गए हैं.