भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे वनडे मुकाबले के दौरान मैदान पर एक ऐसी हैरान करने वाली घटना घटी जिसने फैन्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. मैच के बीच कुछ फैन्स ने अपने पसंदीदा खिलाड़ी विराट कोहली का ऑटोग्राफ पाने के लिए हद पार कर दी और मैदान पर ही बल्ले फेंक दिए.
बाउंड्री लाइन के पास इस तरह की अजीबोगरीब हरकत देखकर पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली का गुस्सा फूट पड़ा. कोहली का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है. इस वीडियो में विराट कोहली फैन्स से इस तरह की नासमझी नहीं करने की गुजारिश कर रहे हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के मुताबिक भारत और कीवी टीम के बीच चल रहे मैच के दौरान कुछ फैन्स ने बाउंड्री लाइन के पार मैदान के अंदर बल्ले फेंके, ताकि वे विराट कोहली का ऑटोग्राफ हासिल कर सकें. जब कोहली की नजर बाउंड्री के पास पड़े इन बल्लों पर पड़ी तो वह साफ तौर पर नाराज नजर आए. वीडियो में देखा जा सकता है कि कोहली ने नाराजगी जताते हुए खुद मैदान से एक बल्ला उठाया.
दुनिया भर में विराट कोहली की फैन फॉलोइंग काफी अधिक है. फैन्स उनके साथ तस्वीर खिंचवाने या ऑटोग्राफ लेने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं. लेकिन मैदान के बीच इस तरह सामान फेंकना मैच में बाधा डालना कोहली को पसंद नहीं आया.
ANGRY VIRAT KOHLI ON KIDS! 😡 Virat Kohli warned a few kids who were throwing bats onto the field to get his autograph during the ongoing match. https://t.co/Zp7g3tmevo
— Mukku (@Cric_Mukku) November 7, 2026
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
न्यूजीलैंड: विल यंग, टिम साइफर्ट, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लाथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जेमीसन, जैकब डफी और ब्लेयर टिकनर.
भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, आकिब नबी, गुरनूर बरार और अर्शदीप सिंह.