जम्मू-कश्मीर में उमर अब्दुल्ला सरकार पर संकट के बादल मंडराने का दावा किया जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक, नेशनल कॉन्फ्रेंस के 25 असंतुष्ट विधायकों ने पार्टी नेतृत्व को 14 दिन का अल्टीमेटम दिया है. उनकी मांग है कि सभी मंत्रियों को हटाकर नई मंत्रिपरिषद बनाई जाए और अनुच्छेद 370 तथा 35ए की बहाली का मुद्दा मजबूती से उठाया जाए. मांगें पूरी नहीं होने पर समर्थन वापसी की चेतावनी दी गई है.