scorecardresearch
 

IND vs NZ: 'वो स्लॉगर नहीं, खूंखार है!', पाकिस्तान में भी बजा अभिषेक शर्मा का डंका, दिग्गज ने पढ़े कसीदे

वेलिंगटन में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए महज़ 13.2 ओवरों में ही 199 रनों के लक्ष्य को बौना साबित कर दिया. अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की इस आतिशी बैटिंग की तारीफ पाकिस्तान में भी जमकर हो रही है.

Advertisement
X
अभिषेक शर्मा को लेकर क्या बोले दिग्गज. (PHOTO: AFP)
अभिषेक शर्मा को लेकर क्या बोले दिग्गज. (PHOTO: AFP)

वेलिंगटन के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय युवा ओपनर अभिषेक शर्मा ने अपनी खौफनाक और तूफानी शतकीय पारी से तबाही मचा दी. अभिषेक की इस धमाकेदार पारी की गूंज अब सरहद पार पाकिस्तान तक सुनाई दे रही है. 

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट सलमान बट ने अभिषेक की बैटिंग का बारीकी से विश्लेषण करते हुए उनकी जमकर तारीफ की है. अपने यू-ट्यूब चैनल पर बात करते हुए उन्होंने माना कि अभिषेक कोई आम स्लॉगर यानी केवल बल्ला घुमाने वाले बल्लेबाज नहीं हैं. वो एक बेहद खूंखार बल्लेबाज हैं जो मैदान पर कमाल की क्लास दिखाते हैं. उनके दिल में शेर जैसा जिगर है और वह शॉट खेलने से नहीं कतराते हैं. 

सलमान ने अभिषेक शर्मा की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि वे हवा में बल्ला घुमाने या क्रॉस-लाइन खेलने के बजाय गेंद की लाइन और लेंथ को परखकर उसी दिशा में शॉट खेलते हैं. उनकी बल्लेबाजी देखकर ऐसा लगता है मानो उनके बल्ले में कोई स्प्रिंग लगी हो, जिससे गेंद बड़ी आसानी और बिना किसी एक्सट्रा फोर्स के बाउंड्री के पार चली जाती है.

Advertisement

दिग्गज ने इस दौरान आधुनिक क्रिकेट में फिटनेस और सही तकनीक के महत्व पर भी बात की. उन्होंने बताया कि कैसे आज के दौर के खिलाड़ियों को क्रिकेटिंग स्किल्स पर ध्यान देना चाहिए. जैसा कि अभिषेक शर्मा मैदान पर करके दिखा रहे हैं.

अभिषेक की तूफानी बल्लेबाजी पर बात करते हुए सलमान ने कहा कि अभिषेक ने कोई भी शॉट गलत तरीके से नहीं खेला. जिस दिशा में उन्हें गेंद मिल रही थी, वह उसी दिशा में शॉट लगाकर रन बटोर रहे थे. यह एक स्मार्ट बैटर की पहचान है. अभिषेक शर्मा के अलावा वैभव सूर्यवंशी ने भी कमाल की बल्लेबाजी से फैन्स का दिल जीत लिया. 

सलमान बट ने अपनी टीम के युवा खिलाड़ियों को भी नसीहत दी कि अगर उन्हें अपने खेल में सुधार करना है तो उन्हें इंजमाम-उल-हक, मोहम्मद युसूफ, सईद अनवर और जावेद मियांदाद जैसे महान बल्लेबाजों के पास जाकर सीखना चाहिए. 

उन्होंने कहा कि भारत के युवा खिलाड़ी जिस तरह निडर होकर और सही तकनीक के साथ इंटरनेशनल लेवल पर प्रदर्शन कर रहे हैं, वैसा ही जज्बा और सही मार्गदर्शन हर जगह होना चाहिए. बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम लंबे समय से कोई आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत सकी है.  
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement