वेलिंगटन के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय युवा ओपनर अभिषेक शर्मा ने अपनी खौफनाक और तूफानी शतकीय पारी से तबाही मचा दी. अभिषेक की इस धमाकेदार पारी की गूंज अब सरहद पार पाकिस्तान तक सुनाई दे रही है.
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट सलमान बट ने अभिषेक की बैटिंग का बारीकी से विश्लेषण करते हुए उनकी जमकर तारीफ की है. अपने यू-ट्यूब चैनल पर बात करते हुए उन्होंने माना कि अभिषेक कोई आम स्लॉगर यानी केवल बल्ला घुमाने वाले बल्लेबाज नहीं हैं. वो एक बेहद खूंखार बल्लेबाज हैं जो मैदान पर कमाल की क्लास दिखाते हैं. उनके दिल में शेर जैसा जिगर है और वह शॉट खेलने से नहीं कतराते हैं.
सलमान ने अभिषेक शर्मा की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि वे हवा में बल्ला घुमाने या क्रॉस-लाइन खेलने के बजाय गेंद की लाइन और लेंथ को परखकर उसी दिशा में शॉट खेलते हैं. उनकी बल्लेबाजी देखकर ऐसा लगता है मानो उनके बल्ले में कोई स्प्रिंग लगी हो, जिससे गेंद बड़ी आसानी और बिना किसी एक्सट्रा फोर्स के बाउंड्री के पार चली जाती है.
दिग्गज ने इस दौरान आधुनिक क्रिकेट में फिटनेस और सही तकनीक के महत्व पर भी बात की. उन्होंने बताया कि कैसे आज के दौर के खिलाड़ियों को क्रिकेटिंग स्किल्स पर ध्यान देना चाहिए. जैसा कि अभिषेक शर्मा मैदान पर करके दिखा रहे हैं.
𝙏𝙝𝙚 𝙋𝙚𝙧𝙛𝙚𝙘𝙩 𝙊𝙥𝙚𝙣𝙞𝙣𝙜 𝙎𝙩𝙖𝙩𝙚𝙢𝙚𝙣𝙩 👊 Fearless intent, mutual admiration and superb team character 🙌 Abhishek Sharma and Vaibhav Sooryavanshi decode it all 🤝 - By @RajalArora Watch 🔽 | #TeamIndia | #NZvIND https://t.co/JTgxuGM2xG
— BCCI (@BCCI) October 28, 2026
अभिषेक की तूफानी बल्लेबाजी पर बात करते हुए सलमान ने कहा कि अभिषेक ने कोई भी शॉट गलत तरीके से नहीं खेला. जिस दिशा में उन्हें गेंद मिल रही थी, वह उसी दिशा में शॉट लगाकर रन बटोर रहे थे. यह एक स्मार्ट बैटर की पहचान है. अभिषेक शर्मा के अलावा वैभव सूर्यवंशी ने भी कमाल की बल्लेबाजी से फैन्स का दिल जीत लिया.
Just admiring their own brilliance 🫡 Abhishek Sharma 🤝 Vaibhav Sooryavanshi #TeamIndia | #NZvIND https://t.co/g7FTeNGOsf
— BCCI (@BCCI) October 27, 2026
सलमान बट ने अपनी टीम के युवा खिलाड़ियों को भी नसीहत दी कि अगर उन्हें अपने खेल में सुधार करना है तो उन्हें इंजमाम-उल-हक, मोहम्मद युसूफ, सईद अनवर और जावेद मियांदाद जैसे महान बल्लेबाजों के पास जाकर सीखना चाहिए.
उन्होंने कहा कि भारत के युवा खिलाड़ी जिस तरह निडर होकर और सही तकनीक के साथ इंटरनेशनल लेवल पर प्रदर्शन कर रहे हैं, वैसा ही जज्बा और सही मार्गदर्शन हर जगह होना चाहिए. बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम लंबे समय से कोई आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत सकी है.