scorecardresearch
 

Tahseen Poonawala vs Shehzad Poonawalla: 'शो में एक ही पूनावाला रहेगा', सहवाग के सामने बोले तहसीन, भाई शहजाद से लेंगे पंगा

राइज एंड फॉल सीजन 2 में तहसीन पूनावाला की वाइल्ड कार्ड एंट्री ने शो में नया ड्रामा ऐड किया है. तहसीन और शहजाद पूनावाला के बीच राजनीतिक मतभेद और व्यक्तिगत विवादों ने दर्शकों का ध्यान खींचा है.

Advertisement
X
भाइयों में पंगा (Photo: Social Media)
भाइयों में पंगा (Photo: Social Media)

राइज एंड फॉल सीजन 2 में हर दिन नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं. शो का नया प्रोमो आउट हो चुका है, जिसमें कंटेस्टेंट्स के बीच गर्मा-गर्मी देखने को मिल रही है. प्रोमो में दर्शकों को तहसीन पूनावाला की सरप्राइज एंट्री देखने मिली. भाई को देखकर शहजाद पूनावाला के चेहरे की रंगत उड़ जाती है. आइए देखते हैं कि क्या जब शो में शहजाद पूनावाला और तहसीन पूनावाला का आमना-सामना हुआ. 

तहसीन पूनावाला की धमाकेदार एंट्री
प्रोमो में शो के होस्ट वीरेंद्र सहवाग कंटेस्टेंट्स से कहते हैं कि आप एक पूनावाला को तो झेल नहीं पा रहे थे. मैं दो करने वाला हूं. वाइल्ड कार्ड एंट्री. इसके बाद शो में तहसीन पूनावाला एंट्री लेते हैं. वो कहते हैं कि मुझे देखकर सब खुश हुए सिवाए एक के. शहजाद कभी भी चुप नहीं होता है. मेरे आने से वो चुप हो गया. 

फिर वीरेंद्र सहवाग कहते हैं कि शहजाद का तो कहना ये है कि यहां तो सिर्फ एक ही पूनावाला जीतेगा. तहसीन कहते हैं कि लेकिन वो पूनावाला, ये (मैं) पूनावाला है. मैं इस शो में इनको (शहजाद) को नहीं रहने दूंगा. टीवी पर दोनों भाइयों का टशन देखकर सारे कंटेस्टेंट्स दंग रह जाते हैं. 

भाइयों के बीच किस बात का कलेश
तहसीन और शहजाद पूनावाला के बीच झगड़े की मुख्य वजह उनके अलग राजनीतिक विचार और लंबे समय से चले आ रहे व्यक्तिगत मतभेद हैं. दोनों सगे भाई हैं, लेकिन टीवी डिबेट्स और सोशल मीडिया पर अक्सर एक-दूसरे के खिलाफ बोलते रहे हैं. शहजाद की पहचान लंबे समय तक बीजेपी से जुड़ी रही, जबकि तहसीन की राजनीतिक लाइन उससे अलग रही है. इसी विचार के टकराव ने दोनों को सार्वजनिक रूप से आमने-सामने लाया. 

Advertisement

तहसीन ने स्वयं कहा है कि उनके और शहजाद के बीच “बड़े मतभेद” हैं. हालांकि, उन्होंने इसे किसी लड़की से जोड़ने वाले दावों को साफ खारिज किया. राइज एंड फॉल 2 में तेज प्रताप यादव ने आरोप लगाया कि शहजाद ने तहसीन को किसी लड़की के लिए छोड़ा था. इससे मामला फिर गरम हुआ, जबकि तहसीन ने इसे गलत बताया.

अब देखते हैं कि राइज एंड फॉल में दोनों भाई क्या कमाल करते हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement