India A vs Afghanistan A, Tri Series 2026 Live Cricket Score: श्रीलंका में खेली जा रही ए टीम ट्राई सीरीज में आज भारत ए और अफगानिस्तान A के बीच मुकाबला है. जहां टॉस अफगानिस्तान ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. यह मैच बारिश की वजह से 49 ओवर का हो गया है.
अभी ऋतुराज गायकवाड़ और तिलक वर्मा क्रीज पर हैं. भारत का स्कोर अभी 230 रनों को पार कर चुका है. इस मुकाबले के अपडेट और लाइव स्कोर के लिए इस पेज को लगातार रिफ्रेश करते रहें.
FIRST BALL. FOUR. ROUTINE. 😅
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) June 11, 2026
Vaibhav Sooryavanshi wasting no time once again. 💥
Watch #INDvAFG in the #TalentTVCup, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV 📺 #SonySportsNetwork #SonyLIV #INDvAFG pic.twitter.com/KmvxFwqmyR
भारत ए की पारी की हाइलाइट्स
इस मुकाबले में भारत ए ने शानदार शुरुआत की, वैभव सूर्यवंशी ने आते ही पहले ओवर में लगातार दो गेंदों पर दो चौके जड़े. वहीं उनके साथ आए प्रभसिमरन सिंह ने भी गेंद देखकर खेलना शुरू किया. वैभव मैच में 22 गेंदों पर 44 रन जड़कर आउट हुए, उनकी पारी में नौ चौके आए. वह विकेटकीपर के ऊपर से शॉट खेलना चाह रहे थे, लेकिन चूक गए और कैच आउट हो गए. इसके बाद आए प्रियांश आर्य भी 8 रन बनाकर आउट हुए. दोनों को अब्दुल्ला अहमदजई ने आउट किया.
वैभव के ओपनिंग पार्टनर प्रभसिमरन सिंंह ने शानदार 69 गेंदों पर 84 रनों की पारी खेली. वह आउट होने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज रहे. उनके आउट होते ही टीम इंडिया का स्कोर 167/3 हो गया.
भारत ए की प्लेइंग 11: वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, आयुष बदोनी, सूर्यांश शेडगे, अरशद खान, विपराज निगम, अनुकूल रॉय, अंशुल कंबोज
अफगानिस्तान ए की प्लेइंग 11 : इमरान मीर (कप्तान) ,हसन ईसाखिल, खालिद तनीवाल, इजाज अहमद अहमदजई, बहिर शाह, मोहम्मद इशाक (विकेटकीपर),फरमानुल्लाह, अब्दुल्ला अहमदजई, खलील गुरबाज, मोहम्मद इब्राहिम, जहीर खान
भारत A ने टूर्नामेंट की शुरुआत शानदार अंदाज में की थी. टीम ने अपने पहले मुकाबले में श्रीलंका A को रोमांचक मैच में 8 रन से हराकर जीत दर्ज की थी. अब भारतीय टीम की कोशिश लगातार दूसरी जीत हासिल कर अंक तालिका में अपनी स्थिति और मजबूत करने की होगी.
इस मुकाबले में सबसे ज्यादा नजरें युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी. IPL 2026 में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोरने वाले 15 वर्षीय खिलाड़ी पहले मैच में बड़ी पारी नहीं खेल सके थे. ऐसे में अफगानिस्तान A के खिलाफ उनके प्रदर्शन को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है.
भारत A की बल्लेबाजी इकाई काफी मजबूत नजर आती है. टीम में प्रभसिमरन सिंह, वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्य, ऋतुराज गायकवाड़, कप्तान तिलक वर्मा और आयुष बदोनी जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं. वहीं सूर्यांश शेडगे दोनों क्षेत्रों में टीम को मजबूती प्रदान करते हैं.
गेंदबाजी विभाग में अंशुल कंबोज, अरशद खान, यश ठाकुर, युधवीर सिंह चरक और विपराज निगम जैसे खिलाड़ी शामिल हैं. पहले मैच में अरशद खान ने शानदार प्रदर्शन किया था और टीम एक बार फिर उनसे बड़ी उम्मीद लगाए बैठी होगी.
दूसरी ओर अफगानिस्तान A की टीम भी युवा और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों से भरी हुई है. कप्तान इमरान मीर के नेतृत्व में टीम में हसन इसाखिल, बहिर शाह, एजाज अहमद अहमदजई, जहीर खान और मोहम्मद इब्राहिम जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो भारत A को कड़ी चुनौती दे सकते हैं.
टूर्नामेंट के लिहाज से यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम माना जा रहा है. भारत A जहां जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगा, वहीं अफगानिस्तान A टूर्नामेंट में मजबूत दावेदारी पेश करने के इरादे से मैदान पर उतरेगा.
भारत A टीम: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्य, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बदोनी, सूर्यांश शेडगे, अनुकुल रॉय, अंशुल कंबोज, अरशद खान, विपराज निगम, यश ठाकुर, युधवीर सिंह चरक, कुमार कुशाग्र और निशांत सिंधु.
अफगानिस्तान A टीम: इमरान मीर (कप्तान), नूर उल रहमान (विकेटकीपर), हसन इसाखिल, बहिर शाह, एजाज अहमद अहमदजई, फरमानुल्लाह सफी, शम्स उर रहमान, खलील गुरबाज, जहीर खान, फरीदून दाउदजई, मोहम्मद इब्राहिम, अब्दुल्ला अहमदजई, खालिद तनीवाल, इशाक रहीमी और फैसल खान अहमदजई.