scorecardresearch
 

IPL कमेंट्री पर ट्रोल हुए हरभजन सिंह, ट्रोलर से भिड़े, लिखा- 'एक को पापा चुन लो'

आईपीएल में हरभजन सिंह की कमेंट्री पर विवाद बढ़ गया, जब एक मीम अकाउंट ने उन्हें, वीरेंद्र सहवाग और नवजोत सिंह सिद्धू को कमतर बताया. इसके बाद हरभजन और यूजर के बीच तीखी नोकझोंक हुई. विवाद में रविचंद्रन अश्विन का जिक्र भी आया. मामला अब हिंदी बनाम अंग्रेजी कमेंट्री की बहस में बदल गया है, जिसमें आकाश चोपड़ा भी पहले घिर चुके हैं.

Advertisement
X
ट्रोलर ने वीरेंद्र सहवाग और आकाश चोपड़ा पर भी कमेंट किया. Photo ITG
ट्रोलर ने वीरेंद्र सहवाग और आकाश चोपड़ा पर भी कमेंट किया. Photo ITG

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन में पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह अपनी कमेंट्री को लेकर विवादों में घिर गए हैं. उनकी कमेंट्री पर उठे सवाल अब सोशल मीडिया पर तीखी बहस और गाली-गलौज तक पहुंच गए हैं. पूरा मामला तब शुरू हुआ जब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  'एक्स' पर एक क्रिकेट मीम अकाउंट ने हरभजन सिंह के साथ-साथ वीरेंद्र सहवाग और नवजोत सिंह सिद्धू की कमेंट्री पर सवाल उठाए. यह आलोचना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मैच के दौरान की गई थी.नवजोत सिंह सिद्धू

Ian Bishop को बताया बेहतर
मीम अकाउंट ने इन भारतीय कमेंटेटरों की तुलना वेस्टइंडीज के मशहूर कमेंटेटर इयान बिशप (Ian Bishop) से करते हुए कहा कि हिंदी कमेंट्री में गहराई और ज्ञान की कमी दिखती है. यह बात हरभजन सिंह को बिल्कुल पसंद नहीं आई और उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने लिखा- 'जब बाजार में हाथी चलता है, तो ... भौंकते हैं.' इसके साथ ही उन्होंने यूजर को चुप रहने को कहा.

इस पर मीम पेज ने भी जवाबी हमला तेज कर दिया. उसने रविचंद्रन अश्विन के साथ हरभजन सिंह की पुरानी प्रतिद्वंद्विता का जिक्र करते हुए दावा किया कि जलन की वजह से उनका करियर नीचे गया था और अब उनकी कमेंट्री का भी वही हाल होगा. यूजर ने उकसाने वाले शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उन्हें और भड़काने की कोशिश की.

Advertisement

इसके जवाब में हरभजन सिंह ने और कड़े शब्दों में पलटवार किया. उन्होंने लिखा- '... को घी पचता नहीं और तुम जैसे हारे हुए लोगों को जवाब बर्दाश्त नहीं होता. निकल जाओ यहां से.'

वीरेंद्र सहवाग और आकाश चोपड़ा पर भी कमेंट
इस बहस के बाद सोशल मीडिया पर ऐसे कई और कमेंट आने लगे, जिनका जवाब हरभजन सिंह लगातार तीखे अंदाज में देते रहे. एक पोस्ट में उनकी, वीरेंद्र सहवाग और आकाश चोपड़ा की तस्वीर शेयर करते हुए 'तीन जोकर' लिखा गया. इस पर हरभजन ने जवाब दिया- इनमें से किसी एक को अपना बाप चुन लो', जिससे विवाद और बढ़ गया.

दरअसल, इस तरह का विवाद पहले आकाश चोपड़ा को लेकर टी-20 विश्व कप 2026 के दौरान शुरू हुआ था, जो अब बढ़ते-बढ़ते बड़ा मुद्दा बन गया है. अब हरभजन सिंह भी इस विवाद के केंद्र में आ गए हैं और सोशल मीडिया पर यह बहस लगातार तेज होती जा रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement