आकाश चोपड़ा Aakash Chopra) भारतीय क्रिकेट जगत का एक जाना-माना नाम हैं. वे एक पूर्व क्रिकेटर, यूट्यूबर और हिंदी क्रिकेट कमेंटेटर हैं. उन्होंने भारतीय टीम के लिए वर्ष 2003 से 2004 के बीच खेला था. हालांकि उनका अंतरराष्ट्रीय करियर बहुत लंबा नहीं रहा, लेकिन अपनी तकनीकी बल्लेबाजी और क्रिकेट की समझ के कारण वे हमेशा चर्चा में रहे.
आकाश चोपड़ा ने भारत की ओर से 10 टेस्ट मैच खेले, जिनमें उन्होंने कुल 437 रन बनाए. उनकी बल्लेबाजी औसत लगभग 23 रन प्रति पारी रही. भले ही उन्हें वनडे या टी-20 टीम में ज्यादा मौका नहीं मिला, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने कई महत्वपूर्ण पारियां खेलीं, खासकर विदेशी दौरों पर.
घरेलू क्रिकेट में आकाश चोपड़ा ने दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान की टीमों के लिए खेला. घरेलू स्तर पर उन्होंने कई शानदार पारियां खेलीं और अपनी टीमों को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. इसके अलावा, उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की ओर से भी खेला.
क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद आकाश चोपड़ा ने खेल पत्रकारिता और कमेंट्री की दुनिया में कदम रखा. वे लंबे समय तक ESPNcricinfo के लिए कॉलम लिखते रहे और अपनी विश्लेषणात्मक सोच के लिए पहचाने गए. वर्तमान में वे JioStar के लिए हिंदी क्रिकेट कमेंटेटर के रूप में कार्यरत हैं और अपने यूट्यूब चैनल पर क्रिकेट से जुड़ी गहराई भरी जानकारियां साझा करते हैं.
आकाश चोपड़ा आज सिर्फ एक पूर्व खिलाड़ी नहीं, बल्कि क्रिकेट के सटीक विश्लेषक और प्रेरक आवाज के रूप में भी जाने जाते हैं.
शाहिद आफरीदी अक्सर अपने बयानों से सुर्खियां बटोरने का काम करते रहते हैं. विमेन्स एशिया कप में पाकिस्तानी महिला खिलाड़ियों का हाल बेहद खराब रहा. इसके बाद आफरीदी का एक चौंकाने वाला बयान वायरल हो रहा है.
भारत ने श्रीलंका को हराकर विमेन्स एशिया कप का खिताब अपने नाम किया. लेकिन इसके बावजूद टीम को ट्रॉफी नसीब नहीं हुई. इसके बाद से ही लगातार इस मामले पर दिग्गज अपनी राय रख रहे हैं.
आकाश चोपड़ा के बयान से एक बात स्पष्ट है कि फास्ट बॉलर मोहम्मद शमी की वापसी में उनकी उम्र सबसे बड़ी बाधा नहीं है. असली सवाल उनकी फिटनेस, गेंदबाजी में रफ्तार और मौजूदा टीम कॉम्बिनेशन का है.
भारत को साल 2026 का टी20 वर्ल्ड कप खिताब दिलाने वाले सूर्यकुमार यादव ने क्रिकेट से संन्यास लेने का मन बना लिया था. लेकिन उनकी वाइफ देविशा ने सूर्या को ऐसा करने से रोक दिया. आकाश चोपड़ा को दिए इंटरव्यू में सूर्यकुमार यादव ने कई बड़े खुलासे किए हैं.
टी20 वर्ल्ड कप में कुलदीप यादव और सूर्यकुमार यादव का गुस्से वाला वायरल वीडियो खूब चर्चा में रहा था. अब सूर्यकुमार ने बताया कि कुलदीप गेंदबाजी का मौका नहीं मिलने से निराश थे और बाद में आसान कैच छोड़ने पर उनका गुस्सा फूट पड़ा था.
टी20 वर्ल्ड कप जिताने के बाद टीम इंडिया से बाहर किए जाने पर सूर्यकुमार यादव ने पहली बार खुलकर बात की है. SKY ने बताया कि चयनकर्ताओं के फैसले के बाद उनके मन में सबसे बड़ा सवाल यही था- ‘ऐसा कैसे हो सकता है?’
भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने आकाश चोपड़ा के शो ‘बैठ&बोल’ में कप्तानी, टीम चयन और खिलाड़ियों से जुड़े कई बड़े खुलासे किए. उन्होंने संजू सैमसन को लेकर लिए गए फैसले को अपना सबसे मुश्किल कॉल बताया, जबकि पाकिस्तान के खिलाफ मैच में हार्दिक पंड्या के आउट होने के बाद महसूस हुए दबाव का भी जिक्र किया.
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले आकाश चोपड़ा ने टीम इंडिया को WTC फाइनल की रेस पर बड़ा अलर्ट दिया है. जानिए क्यों यह सीरीज भारत के लिए 'करो या मरो' जैसी मानी जा रही है.
आईपीएल 2027 की ट्रेड विंडो में हार्दिक पंड्या का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है. रिपोर्ट्स के अनुसार मुंबई इंडियंस उनके संभावित ट्रेड पर विचार कर सकती है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स का नाम भी दावेदारों में लिया जा रहा है. पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि यदि यह ट्रेड होता है तो दिल्ली की टीम के संतुलन पर असर पड़ सकता है.
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की वनडे टीम से लगातार गैरमौजूदगी पर पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि चयनकर्ताओं को सिराज की भूमिका पर स्पष्ट जानकारी देनी चाहिए. चोपड़ा का मानना है कि अनुभवी तेज गेंदबाज होने के कारण उन्हें लंबे समय तक नजरअंदाज करना आसान नहीं होगा, खासकर आगामी वनडे विश्व कप की तैयारियों को देखते हुए.
मोहम्मद सिराज की वनडे टीम से लगातार अनदेखी पर पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर से सवाल पूछे हैं. जानिए आकाश चोपड़ा ने सिराज को लेकर क्या कहा और उनकी वापसी पर क्यों छिड़ी बहस.
इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 से पहले 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर सस्पेंस बरकरार है. कप्तान श्रेयस अय्यर ने प्लेइंग इलेवन का खुलासा करने से इनकार किया, जबकि आकाश चोपड़ा ने साफ कहा कि वैभव को सिर्फ डेब्यू नहीं, बल्कि पूरी पांच मैचों की सीरीज खिलानी चाहिए. उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ मिली हार के बाद टीम में बदलाव की भी वकालत की.
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर टीम इंडिया सबसे मुश्किल सेलेक्शन प्रोसेस में फंस गई है. टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने साफ कहा कि सिर्फ डेब्यू कराने के लिए किसी खिलाड़ी को बाहर नहीं किया जाएगा. वहीं आकाश चोपड़ा ने भी अपनी प्लेइंग-11 में वैभव को जगह नहीं दी. अब अंतिम फैसला गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर पर टिका है. जो टीम चुनने के सर्वेसर्वा हैं.
भारत-आयरलैंड पहले टी20 से पहले आकाश चोपड़ा ने अपनी प्लेइंग इलेवन चुनी है, जिसमें 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को जगह नहीं मिली. उनका कहना है कि टीम में पहले से मौजूद खिलाड़ियों के साथ न्याय करना जरूरी है. उन्होंने अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन को ओपनर, जबकि ईशान किशन को नंबर-3 पर चुना है.
दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने लगातार अच्छे प्रदर्शन से यह साफ कर दिया है कि वह किसी एक फॉर्मेट तक सीमित खिलाड़ी नहीं हैं, बल्कि भारतीय क्रिकेट के सबसे भरोसेमंद तेज गेंदबाजों में से एक हैं. मोहम्मद सिराज को हालांकि व्हाइट बॉल क्रिकेट में भारतीय टीम के लिए उतने मौके नहीं मिल पा रहे हैं.
भारतीय क्रिकेट टीम 2027 वर्ल्ड कप की तैयारी में लग गई है. टीम इंडिया अभी अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रही है. भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर ने टीम इंडिया में मौजूद एक ऑलराउंडर पर एक अहम टिप्पणी की है.
मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन ने कप्तान हार्दिक पंड्या पर दबाव बढ़ा दिया है. लगातार हार और कमजोर आंकड़ों के चलते टीम की रणनीति और नेतृत्व पर सवाल उठने लगे हैं. पूर्व खिलाड़ियों की टिप्पणियों ने इस बहस को और तेज कर दिया है. अब टीम के सामने चुनौती है वापसी करने की, ताकि सीजन में बने रहने के साथ-साथ कप्तानी को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब भी दिया जा सके
आईपीएल में हरभजन सिंह की कमेंट्री पर विवाद बढ़ गया, जब एक मीम अकाउंट ने उन्हें, वीरेंद्र सहवाग और नवजोत सिंह सिद्धू को कमतर बताया. इसके बाद हरभजन और यूजर के बीच तीखी नोकझोंक हुई. विवाद में रविचंद्रन अश्विन का जिक्र भी आया. मामला अब हिंदी बनाम अंग्रेजी कमेंट्री की बहस में बदल गया है, जिसमें आकाश चोपड़ा भी पहले घिर चुके हैं.
पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा के लिए ये सीजन टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है और वह इस बार लीग में बड़ा धमाका कर सकते हैं. अभिषेक लंबे समय से आईपीएल में खेल रहे हैं, लेकिन अब तक वो एक पूरा ब्रेकआउट सीजन नहीं दे पाए है.
अर्जुन तेंदुलकर की शादी में पहुंचे आकाश चोपड़ा.
न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल ने भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में 131* रन की मैच जिताऊ पारी खेली. इस पर पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने मजाकिया अंदाज में कहा कि मिचेल को भारत में PAN और Aadhaar बनवा लेना चाहिए. चोपड़ा ने उनकी निरंतरता और भारत के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड की भी सराहना की.