scorecardresearch
 

हरभजन ने अश्विन के साथ शीत युद्ध खत्म करने दिए संकेत, कहा- दुआ है अश्विन सारे रिकॉर्ड तोड़े

टीम इंडिया के टर्बनेटर रहे हरभजन सिंह और आर अश्विन के बीच शीत युद्ध की खबरें आमबात थीं. लेकिन अब ये शीत युद्ध खत्म होने के संकेत मिल रहे हैं. हरभजन सिंह ने गुरुवार को कहा है कि वह दुआ करते हैं कि अश्विन सारे रिकार्ड तोड़ दें. हरभजन सिंह ने साथ ही भविष्यवाणी की है कि भारत इंग्लैंड के खिलाफ जारी सीरीज में 3-0 से जीत दर्ज करेगा.

Advertisement
X
हरभजन सिंह और आर अश्विन
हरभजन सिंह और आर अश्विन

टीम इंडिया के टर्बनेटर रहे हरभजन सिंह और आर अश्विन के बीच शीत युद्ध की खबरें आमबात थीं. लेकिन अब ये शीत युद्ध खत्म होने के संकेत मिल रहे हैं. हरभजन सिंह ने गुरुवार को कहा है कि वह दुआ करते हैं कि अश्विन सारे रिकार्ड तोड़ दें. हरभजन सिंह ने साथ ही भविष्यवाणी की है कि भारत इंग्लैंड के खिलाफ जारी सीरीज में 3-0 से जीत दर्ज करेगा.

 हरभजन सिंह ने पिच पर उठाए थे सवाल
न्यूजीलैंड सीरीज के दौरान हरभजन ने अश्विन की सफलता पर सवाल उठाए थे और कहा था कि स्पिन की मददगार पिचों की वजह उन्हें फायदा हुआ है. हरभजन ने संवाददाताओं से कहा, 'रिकार्ड टूटने के लिए ही होते हैं.' मैं उम्मीद करता हूं कि अश्विन, रवींद्र जडेजा और सभी गेंदबाज हमारी उपलब्धि को पीछे छोड़ें.' भज्जी ने कहा कि, 'हमारे पास ऐसे काबिल गेंदबाज हैं जिनमें हर पिच पर विकेट लेने का माद्दा है. सिर्फ उन्हें धैर्य रखने और फील्ड के हिसाब से गेंदबाजी करने की जरूरत है.'


इंग्लैंड ने गुरुवार को जोए रूट (124), मोइन अली (117) और बेन स्टोक्स (128) की शानदार पारियों की बदौलत अपनी पहली पारी में 537 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया है. भारतीय स्पिनरों का बचाव करते हुए हरभजन ने कहा, 'वह सभी अच्छे गेंदबाज हैं. लेकिन कई बार आप बहुत सारी चीजें करते हैं और वह आपके पक्ष में नहीं होती हैं. यह उनमें से एक दिन था. मैं उन्हें बची हुई सीरीज के लिए बधाई देता हूं.'

Advertisement


हरभजन ने कहा, 'हर मैच एक नई चुनौती होता है और इसी तरह हर सीरीज भी. इंग्लैंड के पास युवा टीम है और हमें इस सीरीज में अच्छी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है. लेकिन फिर भी मैं कहूंगा की भारत 3-0 से यह श्रृंखला अपने नाम करेगा.' हरभजन ने कहा है कि वह 21 नवंबर से होने वाले रणजी ट्रॉफी मैच में पंजाब की टीम के साथ घरेलू सत्र में वापसी करेंगे. वह अपनी बेटी के जन्म के बाद से क्रिकेट से दूर थे.


हरभजन ने कहा, 'मैंने अपनी बेटी और परिवार के साथ समय बिताने के लिए क्रिकेट से ब्रेक लिया था. मैं 21 नवंबर को पंजाब की टीम के साथ रणजी ट्रॉफी क्रिकेट में वापसी करूंगा.' हरभजन से जब पूछा गया कि अगर राष्ट्रीय टीम को उनकी जरूरत पड़ती है तो क्या वह तैयार हैं. इस पर इस स्पिनर ने कहा, 'मैं अभी तैयार नहीं हूं लेकिन 21 नवंबर के बाद मैं तैयार हो जाऊंगा चाहे वो टेस्ट हो या एकदिवसीय.'

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement