scorecardresearch
 

'गौतम गंभीर पॉलिटिक्स लेकर आए, टीम इंडिया को बर्बाद कर दिया', पाकिस्तानी दिग्गज ने उगला जहर

पूर्व पाकिस्तानी बल्लेबाज अहमद शहजाद ने भारत के कोच गौतम गंभीर पर टीम के माहौल में राजनीति लाने और खिलाड़ियों का सही इस्तेमाल न करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कुलदीप यादव को कम मौके मिलने और चयन फैसलों पर सवाल उठाए हैं. दक्षिण अफ्रीका से हार के बाद गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव पर दबाव बढ़ गया है.

Advertisement
X
टीम इंडिया के प्लेयर्स के साथ हेड कोच गौतम गंंभीर (Photo: ITG)
टीम इंडिया के प्लेयर्स के साथ हेड कोच गौतम गंंभीर (Photo: ITG)

पूर्व पाकिस्तानी बल्लेबाज अहमद शहजाद ने भारत के कोच गौतम गंभीर पर निशाना साधते हुए कहा है कि उन्होंने भारतीय टीम के माहौल में राजनीति ले आई है. सुपर-8 चरण में टी20 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बड़ी हार के बाद गंभीर पर दबाव लगातार बढ़ रहा है, जिससे भारत की सेमीफाइनल की उम्मीदें भी मुश्किल में पड़ गई हैं. इसके साथ ही मैच के लिए उनके कुछ चयन फैसलों पर भी सवाल उठे हैं.

प्लेइंग 11 में बदलाव को लेकर उठ रहे सवाल

गंभीर को उस समय फैन्स की आलोचना का सामना करना पड़ा जब उन्होंने अहम मुकाबले में अक्षर पटेल की जगह वॉशिंगटन सुंदर को मौका दिया. इस फैसले पर आर अश्विन समेत कई लोगों ने सवाल खड़े किए. ‘हारना मना है’ शो में बोलते हुए शहजाद ने कहा कि 2019-24 के दौरान भारतीय राजनीति में सक्रिय रहने के कारण गंभीर की सोच बदल गई है. वह इस दौरान पूर्वी दिल्ली से सांसद रहे थे.

यह भी पढ़ें: क्या पाकिस्तान आज होगा T20 वर्ल्ड कप से बाहर? कहीं इंद्रदेव न बिगाड़ दें सेमीफाइनल का गण‍ित

क्या बोले शहजाद

शहजाद ने कहा, 'जब आप किसी भी क्षेत्र में प्रवेश करते हैं तो पूरा फोकस जरूरी होता है. गंभीर राजनीति में गए और जाहिर है कि उनकी सोच में बदलाव आया. वह राजनीति में ज्यादा सफल नहीं रहे, लेकिन ऐसा लगता है कि वही राजनीति अब वह टीम के माहौल में भी लेकर आ गए हैं. गौतम गंभीर की इस राजनीति ने भारतीय टीम की छवि को नुकसान पहुंचाया है.'

Advertisement

‘गंभीर संसाधनों का सही इस्तेमाल नहीं कर रहे’

शहजाद ने गंभीर पर टीम संसाधनों का सही तरीके से उपयोग न करने का भी आरोप लगाया. उन्होंने कुलदीप यादव का उदाहरण देते हुए कहा कि मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में उन्हें सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला है.

उन्होंने कहा, टीम के संसाधनों का सही इस्तेमाल नहीं हो रहा है. गौतम गंभीर उन्हें ठीक से मैनेज नहीं कर पा रहे हैं. आपके पास कुलदीप यादव जैसे मैच विनर खिलाड़ी हैं, लेकिन उन्हें सही तरीके से संभाला नहीं जा रहा.

यह भी पढ़ें: T20 World Cup: वेस्टइंडीज की महाजीत ने और बिगाड़ दिया टीम इंडिया का खेल, उलझ गया सेमीफाइनल का गणित

शहजाद ने यह भी कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद कुलदीप और भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के बीच हुई कथित कहासुनी के कारण भी उन्हें बाहर किया गया हो सकता है. हालांकि बाद में दोनों खिलाड़ियों ने एक वीडियो साझा कर किसी भी विवाद से इनकार किया था, लेकिन शहजाद का मानना है कि कहानी में और भी कुछ हो सकता है.

शो के दौरान शहजाद ने कहा कि भले ही गंभीर और सूर्यकुमार की अगुवाई में टीम ने कोई भी द्विपक्षीय सीरीज नहीं हारी है, फिर भी उन पर दबाव बढ़ता जा रहा है. भारत सुपर-8 में अपना अगला मुकाबला गुरुवार, 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलेगा.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement