पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिस्पिनर उस्मान तारिक का विवादित बॉलिंग एक्शन अब एक बार फिर चर्चा में है. उनके रन-अप के दौरान गेंद डालने से पहले आने वाला 'पॉज' अब युवा खिलाड़ियों के बीच भी ट्रेंड बन चुका है. हालांकि, इस स्टाइल की नकल करना हर किसी के लिए आसान नहीं दिख रहा.
श्रीलंका के एक इंटर-स्कूल मुकाबले में, नेथुजा बासिथा ने तारिक के एक्शन को कॉपी करने की कोशिश की. रिचमंड कॉलेज की ओर से खेलते हुए इस लेफ्ट-आर्म स्पिनर ने रन-अप के दौरान रुककर कई बार जंप किया और फिर फुल टॉस डाली. लेकिन जैसे ही गेंद डाली गई, अंपायर ने तुरंत इसे 'डेड बॉल' करार दे दिया.
A fan of Usman Tariq was spotted during the match between Richmond College and Mahinda College in Galle, Sri Lanka. pic.twitter.com/h7DOQpIFr1
— Cricketopia (@CricketopiaCom) March 21, 2026
MCC नियम की वजह से हुआ ऐसा
यह फैसला Marylebone Cricket Club (MCC) के नियम 41.4 के तहत लिया गया. इस नियम के अनुसार, अगर अंपायर को लगे कि गेंदबाज ने जानबूझकर बल्लेबाज का ध्यान भटकाने की कोशिश की है, तो वह तुरंत 'डेड बॉल' घोषित कर सकता है.
नियम यह भी कहता है कि ऐसी स्थिति में बल्लेबाजी टीम को 5 पेनल्टी रन दिए जा सकते हैं. हालांकि इस मामले में अंपायर ने केवल चेतावनी देकर छोड़ दिया.
क्यों अलग है तारिक का मामला?
गेंदबाज बाशिथा का यह पॉज उनके सामान्य एक्शन का हिस्सा नहीं था, इसलिए इसे 'डिस्ट्रैक्शन' माना गया. वहीं उस्मान तारिक का यही पॉज उनके नियमित एक्शन का हिस्सा है, जिसके चलते यह नियम उनके खिलाफ लागू नहीं होता है. वहीं तारिक का एक्शन पहले भी सवालों के घेरे में रहा है. ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन ने भी उनके एक्शन पर अप्रत्यक्ष रूप से चकिंग का इशारा किया था.
T20 वर्ल्ड कप में तारिक का प्रदर्शन
तारिक ने T20 वर्ल्ड कप से पहले खासा ध्यान खींचा था. भारत के खिलाफ मैच में उन्होंने 1/24 के आंकड़े दर्ज किए. इसके बाद नामीबिया के खिलाफ 4/16 और इंग्लैंड के खिलाफ 2/31 का प्रदर्शन किया. हालांकि, सुपर-8 के आखिरी मैच में श्रीलंका के खिलाफ वे 43 रन देकर कोई विकेट नहीं ले सके.