कैमरन ग्रीन (Cameron Green) ऑस्ट्रेलिया के उभरते हुए स्टार क्रिकेटरों में से एक हैं, जिन्हें आधुनिक क्रिकेट का बेहतरीन ऑलराउंडर माना जाता है. उनका पूरा नाम कैमरन डोनाल्ड ग्रीन है. उनका जन्म 3 जून 1999 को पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में हुआ था. ग्रीन दाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं, साथ ही वे शानदार फील्डिंग के लिए भी जाने जाते हैं.
कैमरन ग्रीन ने कम उम्र में ही क्रिकेट में अपनी प्रतिभा दिखा दी थी. घरेलू क्रिकेट में पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया की ओर से खेलते हुए उन्होंने लगातार अच्छे प्रदर्शन किए, जिसके बाद उन्हें ऑस्ट्रेलियाई राष्ट्रीय टीम में मौका मिला. उन्होंने 2020 में भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट से अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया. शुरुआती मैचों में उन्होंने गेंदबाजी के साथ-साथ उपयोगी बल्लेबाजी कर चयनकर्ताओं का भरोसा जीता.
ग्रीन की सबसे बड़ी ताकत उनकी लंबाई (करीब 6 फीट 6 इंच) है, जो उन्हें उछाल वाली पिचों पर खतरनाक गेंदबाज बनाती है. इसके साथ ही वे मध्यक्रम में आकर तेजी से रन बनाने की क्षमता रखते हैं. टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने कई महत्वपूर्ण पारियां खेली हैं और शतक भी लगाया है, जिससे यह साबित होता है कि वे सिर्फ गेंदबाज ही नहीं बल्कि भरोसेमंद बल्लेबाज भी हैं.
आईपीएल में भी कैमरन ग्रीन ने अपनी पहचान बनाई है. पहले उन्होंने मुंबई इंडियंस और बाद में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए खेलते हुए अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और उपयोगी गेंदबाजी से टीम को मजबूती दी. उनकी ऑलराउंड क्षमता उन्हें टी20 क्रिकेट में बेहद कीमती खिलाड़ी बनाती है.
कोलकाता और राजस्थान के बीच रविवार को आईपीएल का एक रोमांचक मुकाबला खेला गया. इस मैच में केकेआर ने 4 विकेट से जीत हासिल की. ये केकेआर की इस सीजन की पहली जीत थी.
IPL 2026 में 19 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मुकाबले में KKR ने रोमांचक अंदाज में 4 विकेट से जीत दर्ज की. मैच के बाद एक खास वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें राजस्थान के विकेटकीपर ध्रुव जुरेल की शानदार फुर्ती और तेज़ी लोगों का ध्यान खींच रही है.
आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटन्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच 17 अप्रैल को हुए मुकाबले में गेंदबाज अशोक शर्मा की एक गेंद पर अजब वाकया देखने को मिला.दरअसल, उनकी एक गेंद पिच से बाहर गिरी, जिसे अंपायर ने नो बॉल करार दिया, वाइड बॉल नहीं, आखिर ऐसा क्यों किया गया. आइए समझ लेते हैं.
कैमरन ग्रीन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी प्लेयर है. ग्रीन आईपीएल 2026 में शुरुआती कुछ मुकाबले में असर नहीं छोड़ पाए थे. मगर गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मुकाबला उनके लिए शानदार रहा.
IPL इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी Cameron Green सुपरफ्लॉप होते नजर आए. कैमरन ग्रीन ने इस सीजन की शुरुआती 5 पारियों में सिर्फ 56 रन बनाए.
कैमरन ग्रीन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने ₹25.20 करोड़ में खरीदा है, लेकिन उनका प्रदर्शन इस आईपीएल में औसत से भी नीचे दर्जे का रहा है , उनको कोलकताता ने बड़ी उम्मीदों से खरीदा था लेकिन वो अपने दाम के मुताबिक नहीं खेल पाए हैं.
आईपीएल 2026 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स ने कैमरन ग्रीन को ₹25.20 करोड़ में खरीदा था, लेकिन वो अपनी इस कीमत को सही रिटर्न नहीं दे पार रहे हैं. अब सवाल है क्या उनको सच में इस आईपीएल में यही कीमत मिलेगी. तो इसका जवाब है-नहीं. इसके पीछे वजह है बीसीसीआई का एक नियम...
IPL 2026 में Cameron Green फ्लॉप नजर आए. 14 अप्रैल को हुए मुकाबले में कैमरन ग्रीन नूर अहमद की पहली ही गेंद पर गोल्डन डक पर आउट हो गए. ऐसे में ये सवाल उठ रहा है कि क्या उनकी सैलरी में कटौती होगी? जानें BCCI का नियम क्या कहता है.
आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स में कोलकाता नाइटराइडर्स की हालत बेहद खराब दिख रही है. टीम में कोई दम नहीं दिख रहा है, अब तक 5 मुकाबलों में उसे 4 में हार मिली है, 1 मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया है. आखिर इस टीम की हालत खराब होने का कारण क्या है?
आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन उम्मीदों के बिल्कुल उलट रहा है. तीन बार की चैम्पियन टीम इस सीजन में अब तक जीत का खाता तक नहीं खोल पाई है, जिससे टीम मैनेजमेंट और खिलाड़ियों पर सवाल उठने लगे हैं.
आईपीएल 2026 में बुरे दौर से गुजर रही कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. कैमरून ग्रीन 9 अप्रैल को लखनऊ सुपर जॉयंट्स के खिलाफ होने वाले आईपीएल मैच में गेंदबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं.
कैमरून ग्रीन लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में गेंदबाजी करते नजर आ सकते हैं. लोअर बैक इंजरी के कारण वह अब तक गेंदबाजी नहीं कर पाए थे. बल्ले से भी उनका प्रदर्शन खराब रहा है. वहीं, केकेआर को वरुण चक्रवर्ती की चोट से झटका लगा है, लेकिन सुनील नरेन की वापसी से टीम को राहत मिल सकती है.
आईपीएल 2026 के पहले हफ्ते में कुछ बड़े नाम पूरी तरह फीके नजर आए. करोड़ों में खरीदे गए और टीम के भरोसेमंद माने जाने वाले ये खिलाड़ी उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके. स्टार खिलाड़ियों की खराब शुरुआत ने फैन्स और टीम मैनेजमेंट दोनों की चिंता बढ़ा दी हैं.
कैमरून ग्रीन पंजाब किंग्स के खिलाफ सिर्फ दो गेंद खेलकर आउट हो गए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी फॉर्म और 25.20 करोड़ रुपये की कीमत को लेकर सवाल उठने लगे. फैंस ने टीम में बदलाव और ग्रीन की भूमिका पर भी चर्चा की.
आईपीएल 2026 में लगातार दो हार के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स पर सवाल उठने लगे हैं. इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने कैमरन ग्रीन को प्लेइंग XI से बाहर करने तक की सलाह दे दी है.
कोलकाता नाइट राइडर्स को भले ही सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 2 मार्च को ईडन गार्डन्स में हार मिली हो लेकिन एक समय ऐसा लग रहा था कि वो मैच में टक्कर दे सकती है और मैच पलट भी सकती है, लेकिन दो रन आउट ने उनकी हार की कहानी लिख दी.
IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 2 अप्रैल को ब्लॉकबस्टर मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले में एक बेहद अजीब और हैरान करने वाला रन आउट देखने को मिला. ये रन आउट कैमरन ग्रीन और अंगकृष रघुवंशी के बीच गलत-फहमी की वजह से हुआ. जानिए क्या है पूरा वाकया...
KKR कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने SRH से 65 रन की हार के बाद आलोचकों पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि लोग बिना मैच देखे उनकी स्ट्राइक रेट पर सवाल उठा रहे हैं और उनके खिलाफ एजेंडा चला रहे हैं. आंकड़ों में पावरप्ले में मजबूत दिखने वाले रहाणे मिडिल ओवर्स में संघर्ष करते हैं. जानिए आखिर रहाणे का यह दर्द क्यों छलका है.
कोलकाता नाइट राइडर्स की 220 रन बनाने के बावजूद मुंबई इंडियंस से हार के बाद कप्तान Ajinkya Rahane ने माना कि टीम को Cameron Green की गेंदबाजी की कमी खली. ग्रीन, जो ₹25.20 करोड़ में खरीदे गए थे, मैच में गेंदबाज़ी नहीं कर सके...
पाकिस्तान के उस्मान तारिक के अनोखे बॉलिंग एक्शन की नकल करना एक श्रीलंकाई स्कूल क्रिकेटर को भारी पड़ गया. मैच के दौरान अंपायर ने इसे 'डिस्ट्रैक्शन' मानते हुए डेड बॉल करार दिया. MCC नियम 41.4 के तहत चेतावनी दी गई, जबकि तारिक का यही एक्शन इंटरनेशनल क्रिकेट में वैध माना जाता है.
रविचंद्रन अश्विन ने साफ कहा है कि अगर ग्रीन एक मैच में पूरे 4 ओवर नहीं डालते, तो उनकी आईपीएल सैलरी में कटौती की जानी चाहिए. इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी से केकेआर को ऑलराउंड प्रदर्शन की उम्मीद है, लेकिन उनकी गेंदबाजी और फिटनेस सवालों के घेरे में है.