scorecardresearch
 

चेन्नई सुपरकिंग्स के कम मूल्यांकन पर कानूनी राय लेगा बीसीसीआई

बीसीसीआई ने एन. श्रीनिवासन की अगुआई वाले इंडिया सीमेंट्स से अलग होने पर आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स के ‘कम’ मूल्यांकन पर रविवार को कानूनी राय लेने का फैसला किया.

Advertisement
X
BCCI
BCCI

ने एन. श्रीनिवासन की अगुआई वाले इंडिया सीमेंट्स से अलग होने पर फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स के ‘कम’ मूल्यांकन पर रविवार को कानूनी राय लेने का फैसला किया.

बीसीसीआई की कार्यसमिति की बैठक में यह फैसला किया गया. आईपीएल मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सीएसके को अलग करने पर हुए मूल्यांकन को लेकर उठाए गए सवालों के बाद यह फैसला किया गया.

अपनी मुख्य कंपनी से अलग होने पर सिर्फ पांच लाख रुपये किया गया था. नई दिल्ली में हुई आईपीएल संचालन परिषद की बैठक में भी यह मुद्दा उठाया गया था.

ने कहा, 'समिति ने आगे की कार्रवाई के लिए सीएसके के अलग होने और शेयरों के हस्तांतरण पर कानूनी राय लेने का फैसला किया है.'

सूत्रों ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया कि विशेष आमंत्रित के तौर पर बैठक में हिस्सा ले रहे के पूर्व अध्यक्ष शशांक मनोहर ने इस मुद्दे पर तमिलनाडु क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष पीएस रमन के साथ बहस की.

सूत्र ने कहा, 'मनोहर ने रमन से पूछा कि किस तर्क के साथ मूल्य निर्धारण सिर्फ पांच लाख रुपये किया गया, जबकि बाजार कीमत 1500 करोड़ रूपये से कम नहीं है.'

Advertisement

यह भी पता चला है कि एन. श्रीनिवासन के समर्थक बड़ौदा क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अमजीत सिंह गायकवाड़ को बैठक में हिस्सा नहीं लेने दिया गया.

- इनपुट भाषा

Advertisement
Advertisement