scorecardresearch
 

बांग्लादेश बोर्ड ने सहारा से 15 महीने पहले ही तोड़ दिया करार

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सहारा ग्रुप के साथ अपना स्पॉन्सरशिप कॉन्ट्रैक्ट 15 महीने पहले ही तोड़ दिया. बीसीसी के अध्यक्ष निजामुद्दीन चौधरी ने खबर की पुष्टि कर दी है. हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि करार तोड़ने पर सहारा को कितना मुआवजा दिया जाएगा.

Advertisement
X
बांग्लादेशी क्रिकेटरों की जर्सी पर अब 'सहारा' का लोगो नजर नहीं आएगा
बांग्लादेशी क्रिकेटरों की जर्सी पर अब 'सहारा' का लोगो नजर नहीं आएगा

क्रिकेट बोर्ड ने सहारा ग्रुप के साथ अपना स्पॉन्सरशिप कॉन्ट्रेक्ट 15 महीने पहले ही तोड़ दिया. बीसीसी के अध्यक्ष निजामुद्दीन चौधरी ने खबर की पुष्टि कर दी है. हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि करार तोड़ने पर सहारा को कितना मुआवजा दिया जाएगा.

बीसीबी ने सहारा ग्रुप के ब्रांड एम्बी वैली को जून 2012 में 1.4 करोड़ डॉलर में चार साल के लिए अपने स्पॉन्सरशिप राइट्स बेचे थे, जिसकी अवधि जून 2016 में पूरी होनी थी. बीसीबी का यह तब तक का सबसे महंगा कॉन्ट्रेक्ट था. बांग्लादेश के एक प्रमुख अखबार में 30 मार्च को बीसीबी की ओर से विज्ञापन जारी कर नए करार के लिए आवेदन मंगाए गए हैं, जिससे एम्बी वैली से उनका करार खत्म होने का खुलासा हुआ.

निजामुद्दीन चौधरी ने कहा, 'हमने सहारा के साथ अपना करार आगे जारी न रखने का फैसला किया. इसीलिए हमने पाकिस्तान के साथ होने वाले आगामी दौरे के लिए आवेदन मंगाए हैं. अभी हम एम्बी वैली के साथ हुए समझौते की रकम का खुलासा नहीं कर सकते.' 

-इनपुट IANS से

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement