scorecardresearch
 

'वेस्टइंडीज के लिए खेलता हूं, डैरेन सैमी के लिए नहीं...', स्टार गेंदबाज ने अपनी टीम के कोच पर साधा निशाना

वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ ने पाकिस्तान टेस्ट सीरीज से बाहर रहने को लेकर कोच डैरेन सैमी के बयान पर तीखा पलटवार किया है. जोसेफ ने कहा कि उनका फैसला फिटनेस और वर्कलोड मैनेजमेंट से जुड़ा था, लेकिन इसे गलत तरीके से पेश किया गया है.

Advertisement
X
  तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ ने कोच डैरेन सैमी पर साधा निशाना (Photo: AFP)
तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ ने कोच डैरेन सैमी पर साधा निशाना (Photo: AFP)

वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर रहने को लेकर अपने टीम के हेड कोच डैरेन सैमी के बयान पर खुलकर नाराजगी जताई है. 

अल्जारी जोसेफ ने कहा कि सैमी ने उनके फैसले को गलत तरीके से पेश किया और बिना पूरा संदर्भ बताए ऐसा बयान दिया, जिससे लोगों के बीच उनके खिलाफ गलत धारणा बनी.

क्रिकेट वेस्टइंडीज ने पहले आधिकारिक तौर पर कहा था कि अल्जारी जोसेफ 'निजी कारणों' से टेस्ट सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं हैं. लेकिन बाद में डैरेन सैमी ने मीडिया से कहा कि जोसेफ ने चयन होने के बावजूद खुद टेस्ट सीरीज खेलने से इनकार कर दिया.

यह भी पढ़ें: धोनी की शरण में ऋषभ पंत! श्रीलंका टेस्ट से पहले फोटो VIRAL

अब अल्जारी जोसेफ ने 'गुड मॉर्निंग जोजो स्पोर्ट्स शो' में अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि उन्होंने पहले ही कोच और क्रिकेट वेस्टइंडीज दोनों को अपने फैसले की वजह बता दी थी.

उन्होंने कहा, 'मेरी और हेड कोच की इस बारे में बात हुई थी. क्रिकेट वेस्टइंडीज से भी चर्चा हुई थी. बोर्ड ने अपने बयान में साफ लिखा था कि मैं निजी कारणों से उपलब्ध नहीं हूं. लेकिन मिस्टर सैमी इतने अनुभवी हैं कि उन्हें पता था उनके बयान से कैसी कहानी बनेगी और लोगों के बीच कैसी धारणा जाएगी. इसलिए उनके बयान पर मुझे कुछ नहीं कहना है.'

Advertisement

यह भी पढ़ें: इंग्लैंड में गदर काट रहे कुलदीप यादव, बेन स्टोक्स भी फिरकी में घूम गए, VIDEO

चोट के बाद शरीर टेस्ट क्रिकेट के लिए तैयार नहीं था

अल्जारी जोसेफ ने बताया कि उनकी अनुपस्थिति की असली वजह फिटनेस और वर्कलोड मैनेजमेंट थी. वह लगभग एक साल तक दूसरी स्ट्रेस फ्रैक्चर की चोट के कारण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर रहे थे. वापसी के बाद उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट खेले और फिर लगातार न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच वनडे इंटरनेशनल मैच खेले.

जोसेफ ने कहा, 'मैं एक साल बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में लौटा था. लगातार दो टेस्ट और फिर पांच वनडे खेलने के बाद मुझे महसूस हुआ कि मेरा शरीर तुरंत एक और टेस्ट सीरीज खेलने के लिए तैयार नहीं है. इसलिए बिना पूरी बात बताए सिर्फ यह कहना कि मैंने सेलेक्शन ठुकरा दिया, विवादित और भ्रामक बयान था.'

यह भी पढ़ें: आंखों में आंसू, गले में गोल्ड मेडल... अस्मिता डे ने दिवंगत पिता का सपना किया पूरा, कॉमनवेल्थ गेम्स में रच दिया इतिहास

'वेस्टइंडीज के लिए खेलता हूं, सैमी के लिए नहीं'
जब उनसे पूछा गया कि क्या इस विवाद से कोच डैरेन सैमी के साथ उनके रिश्ते प्रभावित हुए हैं, तो उन्होंने साफ कहा कि इससे उनकी पेशेवर प्रतिबद्धता पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

Advertisement

जोसेफ ने कहा, 'मैं एक प्रोफेशनल खिलाड़ी हूं. मैं वहां दोस्त बनाने नहीं जाता. मैं वेस्टइंडीज का प्रतिनिधित्व करने जाता हूं, डैरेन सैमी का नहीं. मेरा काम मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ देना है और मैं वही करता रहूंगा.'

अल्जारी जोसेफ के इस बयान के बाद वेस्टइंडीज़ क्रिकेट में कोच और खिलाड़ी के बीच पैदा हुए मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं. अब देखना होगा कि क्रिकेट वेस्टइंडीज इस पूरे विवाद पर आगे क्या रुख अपनाता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement