धोनी की शरण में ऋषभ पंत! श्रीलंका टेस्ट से पहले फोटो VIRAL

01 Aug 2026

By: AajTak Sports

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं. 

Photo: Instagram/rishabpant

श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए ऋषभ पंत तैयारियों में जुटे हैं. 

Photo: Instagram/rishabpant

इसी बीच उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इस तस्वीर में ऋषभ पंत भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के साथ जिम में ट्रेनिंग करते नजर आ रहे हैं. 

Photo: Screengrab/Instagram/rishabpant

यह तस्वीर पूर्व भारतीय स्पिनर शहबाज नदीम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की है.

Photo: Instagram/shahbaz1208

फोटो में धोनी, पंत और नदीम तीनों साथ दिखाई दे रहे हैं. पोस्ट सामने आते ही फैन्स ने इसे जमकर शेयर किया.

Photo: Instagram/rishabpant

ऋषभ पंत कई बार कह चुके हैं कि एमएस धोनी उनके मेंटर और प्रेरणा हैं. ऐसे में टेस्ट सीरीज से पहले उनसे मिलना खास माना जा रहा है.

Photo: PTI

धोनी भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हों, लेकिन उनका अनुभव आज भी भारतीय क्रिकेट के कई खिलाड़ियों के लिए बेहद कीमती है. 

Photo: PTI

युवा खिलाड़ी अक्सर धोनी से सलाह लेने पहुंचते हैं. सोशल मीडिया पर फैन्स ने इस तस्वीर पर जमकर प्रतिक्रिया दी है. 

Photo: PTI

कई फैन्स ने लिखा कि 'गुरु और शिष्य एक साथ', जबकि कुछ ने उम्मीद जताई कि धोनी की सीख के बाद पंत टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करेंगे.

Photo: Getty

Read Next