महाराष्ट्र में जारी बारिश अब बड़ी मुसीबत बन चुकी है. जलगांव में बाढ़ के पानी में एक परिवार फंस गया था जिसमें एक महीने का बच्चा भी शामिल था. फायर और हेल्थ स्टाफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर परिवार की मदद की. वे दो घंटे तक रस्सियों की मदद से बच्चे समेत परिवार के सभी सदस्यों को सुरक्षित निकालने में जुटे रहे.