पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने श्रीलंका के ऑलराउंडर दासुन शनाका पर बड़ा एक्शन लेते हुए उन्हें पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) से एक साल के लिए बैन कर दिया है. यह फैसला 2026 सीजन में कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने की वजह से लिया गया है.
दरअसल, शनाका को Lahore Qalandars ने करीब 75 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था, लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले उन्होंने PSL छोड़ दिया और आईपीएल की टीम राजस्थान रॉयल्स से जुड़ गए. वहां उन्हें घायल सैम करन की जगह मौका मिला. PCB ने इसे नियमों का उल्लंघन माना और साफ कहा कि आखिरी समय पर इस तरह हटने से टीम की तैयारी बिगड़ती है.
इस पूरे मामले पर शनाका ने माफी भी मांगी है. उन्होंने कहा कि उन्हें अपने फैसले पर अफसोस है और वे पाकिस्तान के फैंस और खासकर लाहौर क़लंदर्स के समर्थकों से माफी मांगते हैं. PCB का यह सख्त फैसला ऐसे समय आया है जब IPL और PSL के शेड्यूल टकरा रहे हैं और कई खिलाड़ी ज्यादा पैसे और मौके की वजह से आईपीएल को चुन रहे हैं. इसी को देखते हुए बोर्ड अब नियमों को लेकर सख्ती दिखा रहा है.
यह भी पढ़ें: PSL पर मुजारबानी ने लगाए गंभीर आरोप, 2 साल बैन के फैसले पर खोल दी पाक की कलई
मुजारबानी पर हुआ है एक्शन
PCB ने जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी पर भी दो साल का बैन लगा दिया है. उन्होंने पहले Islamabad United से डील की थी, लेकिन बाद में IPL में केकेआर से जुड़ गए, जहां उन्होंने Mustafizur Rahman की जगह ली. PCB ने इसे भी नियमों का उल्लंघन मानते हुए कार्रवाई की है.
यह भी पढ़ें: IPL vs PSL: 7 PSL कराकर भी एक RCB नहीं खरीद पाएगा पाकिस्तान, फिर कैसे नकवी IPL को पछाड़ने का कर रहे दावा