scorecardresearch
 

धोनी के साथ ऐसा बर्ताव नहीं होना चाहिए: शाहिद अफरीदी

बांग्लादेश के खिलाफ वन-डे सीरीज हारने के बाद से चौतरफा आलोचनाओं का सामना कर रहे भारतीय वन-डे टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को शाहिद अफरीदी के रूप में बड़ा समर्थक मिला है.

Advertisement
X
शाहिद अफरीदी और महेंद्र सिंह धोनी (फाइल फोटो)
शाहिद अफरीदी और महेंद्र सिंह धोनी (फाइल फोटो)

बांग्लादेश के खिलाफ वन-डे सीरीज हारने के बाद से चौतरफा आलोचनाओं का सामना कर रहे भारतीय वन-डे टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को शाहिद अफरीदी के रूप में बड़ा समर्थक मिला है.


पाकिस्तानी टी20 टीम के कप्तान शाहिद अफरीदी भारतीय वनडे कप्तान के साथ हो रहे बर्ताव से ‘खुश नहीं’ हैं.अफरीदी ने इसे‘उपमहाद्वीप का चलन’करार देते हुए कहा कि यहां एक श्रृंखला में हार से क्रिकेट नायकों को खलनायक बना दिया जाता है. उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा,‘बांग्लादेश श्रृंखला में हार के बाद धोनी के साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया मुझे वास्तव में उससे बुरा लगा. मेरा मानना है कि यह उपमहाद्वीप का चलन है जहां एक बुरी हार से आपके नायकों को भी नहीं बख्शा जाता है।. मीडिया भी जिम्मेदार है जो सही तस्वीर पेश नहीं करते.’


अफरीदी की धोनी के साथ इसलिए भी सहानुभूति है क्योंकि उन्हें भी वर्षों तक अपने देश में इस तरह की आलोचना सहनी पड़ी. उन्होंने कहा, ‘मैं यह नहीं कह रहा हूं कि किसी को कप्तान के वर्तमान प्रदर्शन का आंकलन नहीं करना चाहिए, उनकी आलोचना करिए लेकिन जब आप ऐसा करें तो कृपया दुनिया को उसकी पिछली उपलब्धियों के बारे में बताना नहीं भूलें. अगर आप धोनी की बात करो तो फिर किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले उनके रिकार्ड पर गौर करो. वह भारत के बेहतरीन खिलाड़ी रहे हैं, उनका रिकार्ड सब कुछ कहता है.’

Advertisement


पाकिस्तान की तरफ से अब केवल टी20 प्रारूप में खेल रहे अफरीदी पाकिस्तान की बेंच स्ट्रेंथ को लेकर भी सकारात्मक हैं. इस बारे में उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान क्रिकेट के घरेलू ढांचे में हाल के वर्षों में बहुत सुधार हुआ है. इसलिए हम राष्ट्रीय टीम में अच्छे क्रिकेटरों को भेज पा रहे हैं, यह टीम आगामी दिनों में मजबूती हासिल करेगी.’पाकिस्तान की तरफ से 398 वनडे मैच खेलने वाले अफरीदी ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में हुए विश्व कप के बाद वनडे से संन्यास ले लिया था. जब अफरीदी से पूछा गया कि क्या उन्हें 400 वनडे नहीं खेल पाने का मलाल है, तो अफरीदी ने कहा, ‘नहीं, कतई नहीं. असल में मैं अल्लाह का शुक्रगुजार हूं कि मुझे पाकिस्तान की तरफ से इतने लंबे समय तक खेलने का मौका मिला.’उन्होंने आगे कहा, ‘मैं पाकिस्तान के लिये टी20 खेलकर बहुत खुश हूं और अगले साल भारत में टी20 विश्वकप में खेलना चाहता हूं.’

इनपुट भाषा

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement