scorecardresearch
 

भारत IN, पाकिस्तान OUT! वर्ल्ड कप 2027 को लेकर दिग्गज ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, इन 4 टीमों को बताया सेमीफाइनलिस्ट

साल 2027 के वनडे वर्ल्ड कप को लेकर चर्चाओं का माहौल अभी से तेज है. इस बार वर्ल्ड कप के दौरान सेमीफाइनल में नंबर-1 टीम का मुकाबला नंबर-4 से और नंबर-2 टीम का मुकाबला नंबर-3 से होगा. लेकिन ये सवाल सभी के मन में है कि आखिर सेमीफाइनल में कौन सी चार टीमें पहुंचेगी?

Advertisement
X
वर्ल्ड कप में फिर होगी भारत-पाक की टक्कर. (PHOTO: AP)
वर्ल्ड कप में फिर होगी भारत-पाक की टक्कर. (PHOTO: AP)

अगले वनडे वर्ल्ड कप शुरू होने में अभी लंबा समय बचा हुआ है. लेकिन वर्ल्ड कप को लेकर भविष्यवाणियों का दौर शुरू हो चुका है. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व वर्ल्ड कप विजेता कप्तान एरोन फिंच ने साल 2027 के 50 ओवर के महाकुंभ के लिए अपनी टॉप-4 सेमीफाइनलिस्ट टीमों के नाम का ऐलान कर दिया है. 

एरोन फिंच की इस भविष्यवाणी ने सोशल मीडिया पर फैन्स का ध्यान खींच लिया है. उन्होंने अपनी लिस्ट से दो बड़ी टीमों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है. पाकिस्तान और न्यूजीलैंड जैसी टीम को फिंच ने सेमीफाइनल से बाहर कर दिया है. 

एरोन फिंच द्वारा चुनी गई इस टॉप-4 की लिस्ट में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इसमें न्यूजीलैंड जैसी दिग्गज टीम का नाम शामिल नहीं हैं. न्यूजीलैंड को आईसीसी टूर्नामेंट्स की सबसे खतरनाक टीमों में गिना जाता है. 

न्यूजीलैंड की टीम लगातार 2015 और 2019 के वनडे वर्ल्ड कप फाइनल के अलावा 2023 के सेमीफाइनल तक पहुंची थी. इसके बावजूद फिंच ने अपने समीकरण से इन दोनों टीमों को पूरी तरह बाहर कर दिया है.

फिंच ने अपनी भविष्यवाणी में इन चार टीमों को सेमीफाइनल की रेस में सबसे आगे रखा है. इस लिस्ट में सबसे टॉप पर भारत का नाम है. इसके अलावा इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और छह बार की चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया पर फिंच ने भरोसा जताया है.

Advertisement

कब शुरू होगा वर्ल्ड कप 2027

आपको बता दें कि वनडे वर्ल्ड कप 2 अक्टूबर 2027 से शुरू होने जा रहा है. टूर्नामेंट के पहले राउंड में भारत का मुकाबला 7 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से होगा. 

जबकि भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला 11 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग के द वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाएगा. यही मैदान 21 नवंबर को होने वाले महामुकाबले यानी फाइनल मैच की भी मेजबानी करेगा.


 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement