scorecardresearch
 

महाश‍िवरात्र‍ि पर बन रहा असाधारण संयोग, बदल सकती है आपकी किस्मत

शुक्रवार 24 फरवरी को महाशिवरात्रि पर महायोग बन रहा है. इस अवसर पर आपकी किस्मत भी चमक सकती है. जानिये कैसे...  

Advertisement
X
भगवान शि‍व शंकर
भगवान शि‍व शंकर

हमारे धर्म ग्रंथों में ऐसा वर्णन मिलता है कि यदि कोई भी शुभ कार्य किसी विशेष शुभ मुहूर्त में किया जाए तो उससे मिलने वाला फल कई गुना बड़ जाता है. इस बार शिवरात्रि में शिवजी का पूजन विशेष मुहूर्त में करके हम सब भोलेनाथ का विशेष आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं.




स्वार्थ सिद्ध योग में करें महापूजा

इस साल 24 फरवरी 2017 को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा. इस बार शिवरात्रि में स्वार्थ सिद्ध योग होने से ये शिवरात्रि शिवभक्तों के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं. भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए विशेष योग में पूजन करना चाहिए. 24 फरवरी को रात्रि में 8 बजे से 11 बजे के बीच स्वार्थ सिद्ध योग में पूजा करने से महादेव की विशेष कृपा भक्तों को प्राप्त होगी.

महानिशीथकाल में शिवपूजन से दूर होंगे कष्ट

महानिशीथ काल यानी रात्रिमान का अष्टम मुहूर्त में रुद्राभिषेक करने से शिव जी भक्तों के सारे कष्ट दूर करते हैं और उन्हें सुख, समृद्धि प्रदान करते हैं.

निशीथ काल में पूजा का मुहूर्त- रात 12.40 बजे से 1.03 बजे तक

महाशिवरात्रि के इस पावन मौके पर पूरे भक्ति भाव से पवित्र मन से विशेष योग में किया गया भोलेनाथ का पूजन हमारे जीवन को सुखमय बना सकता है. हमें जिंदगी में आगे बढ़ने की नई ऊर्जा प्रदान कर सकता है. इस अवसर का हम सब को लाभ उठाना चाहिए.

Advertisement
Advertisement