scorecardresearch
 

Dhanteras 2017: दिन के इस डेढ़ घंटे में ना करें खरीदारी, होगा अशुभ

अगर आप धनतेरस पर खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो जरूर करें. लेकिन दिन इस खास समय में धनतेरस के दिन बिल्कुल खरीदारी ना करें. क्योंकि इस वक्त की गई खरीदारी अशुभ होगी... जानिये धनतेरस के दिन किस समय नहीं करनी है खरीदारी...

Advertisement
X
Shopping on Dhanteras
Shopping on Dhanteras

धनतेरस को बहुत ही शुभ दिन माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि इस दिन खरीदारी करना शुभ होता है और घर में शुभता लेकर आता है. इस दिन खरीदारी करने से मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर प्रसन्न होते हैं और धन-संपत्त‍ि प्राप्त‍ि का वरदान देते हैं.

इस बार 17 अक्टूबर को है. वैसे तो कहते हैं कि धनतेरस का दिन इतना शुभ होता है कि इस दिन अगर कोई व्यक्त‍ि पूरे दिन में कभी भी खरीदारी करे तो वह अच्छा ही होगा. हर धनतेरस पर खरीदारी करने का शुभ समय होता है, जिसमें खरीदारी करने पर ज्यादा फल की प्राप्त‍ि होती है.

किस मनोकामना की पूर्ति के लिए क्या खरीदें...

अपनी अलग-अलग इच्छा की पूर्ति के लिए ही चीजें खरीदें...  

आर्थिक लाभ के लिए : अगर आप आर्थ‍िक लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो धनतेरस के दिन पानी का बर्तन खरीदें.

Advertisement

कारोबार में विस्तार और उन्नति के लिए : धातु का दीपक खरीदना अच्छा होगा.

संतान सम्बन्धी समस्या के लिए : थाली या कटोरी

स्वास्थ्य और आयु के लिए : धातु की घंटी

घर में सुख शांति और प्रेम के लिए : खाना पकाने का बर्तन

पर पूजा का मुहूर्त और खरीदारी का मुहूर्त क्या होगा

धनतेरस के दिन शाम 07.30 से 09.00 के बीच में खरीदारी करने का शुभ समय है. पूजा का शुभ समय भी यही है. इसलिए इसी समय में पूजा उपासना भी करें.

इस समय ना करें खरीदारी :

अगर आप पूरे दिन खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो अपना इरादा बदल दें. क्योंकि, सायं 03.00 से 04.30 के बीच पूजन और खरीदारी का शुभ मुहूर्त नहीं है. इस बीच खरीदारी या पूजन ना करें. ऐसा करना अशुभ होगा. 

इन मन्त्रों का करें जाप...

- ॐ ह्रीं कुबेराय नमः

- 'यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धन-धान्य अधिपतये धन-धान्य समृद्धि मे देहि दापय स्वाहा'

Advertisement
Advertisement