scorecardresearch
 

Vastu Upay: घर में रखा ड्रीम कैचर बना सकता है कंगाल! भूलकर भी न करें 3 गलतियां

Vastu Upay: क्या घर में टंगा ड्रीम कैचर आपको फायदा दे रहा है या मुसीबत? गलत दिशा में रखा ड्रीम कैचर बढ़ा सकता है वास्तु दोष. जानें इसे लगाने की सही दिशा और वास्तु के नियम.

Advertisement
X
ड्रीम कैचर रात के समय आने वाले बुरे सपनों और नकारात्मक विचारों को अपनी जाली में फंसा लेता है और सुबह होते ही सूर्य की पहली किरण के साथ उन्हें नष्ट कर देता है.
ड्रीम कैचर रात के समय आने वाले बुरे सपनों और नकारात्मक विचारों को अपनी जाली में फंसा लेता है और सुबह होते ही सूर्य की पहली किरण के साथ उन्हें नष्ट कर देता है.

Dream Catcher Vastu: आज के दौर में घरों की सजावट के लिए ड्रीम कैचर (Dream Catcher) एक बेहद लोकप्रिय विकल्प बन चुका है. खिड़की पर टंगा यह रंग-बिरंगा और जालीदार सजावटी सामान न केवल देखने में सुंदर लगता है, बल्कि इसके पीछे एक गहरी मान्यता भी है. मूल रूप से मूल अमेरिकी (Native American) संस्कृतियों से जुड़ी यह कलाकृति अब दुनिया भर में सकारात्मक ऊर्जा  के प्रतीक के रूप में जानी जाती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु और एनर्जी हीलिंग के अनुसार, ड्रीम कैचर को लगाने के भी कुछ खास नियम और दिशाएं हैं?

क्या है ड्रीम कैचर का असली मकसद?
मान्यता है कि ड्रीम कैचर रात के समय आने वाले बुरे सपनों और नकारात्मक विचारों को अपनी जाली में फंसा लेता है और सुबह होते ही सूर्य की पहली किरण के साथ उन्हें नष्ट कर देता है. वास्तु के दृष्टिकोण से, यह घर के वातावरण में हवा के प्रवाह (Air Element) को शुद्ध करने और मानसिक तनाव को कम करने का एक जरिया है. 

दिशा का सही चुनाव: यहाँ लगाएं, मिलेगा लाभ
वास्तु और फेंगशुई में दिशाओं का चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि हर दिशा विशिष्ट तत्वों का प्रतिनिधित्व करती है. 

पूर्व दिशा (East): यह दिशा नए उदय और विकास की है.  यहां ड्रीम कैचर लगाना करियर में नए अवसर लाता है और सुबह की सकारात्मक ऊर्जा को पूरे घर में फैलाता है. यह रचनात्मकता बढ़ाने के लिए सबसे अच्छी जगह है. 

Advertisement

उत्तर दिशा (North): उत्तर दिशा को शांति और स्थिरता का स्थान माना जाता है.  बेडरूम के लिए यह सबसे उत्तम दिशा है. यहां लगा ड्रीम कैचर मन को शांत रखता है.  अनिद्रा जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है. 

उत्तर-पूर्व दिशा (North-East): यह आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र है. यदि आप ध्यान (Meditation) या मानसिक शांति के लिए ड्रीम कैचर लगाना चाहती हैं, तो यह दिशा सर्वोत्तम है. 

इन दिशाओं से बचें: दक्षिण-पश्चिम (South-West) में ड्रीम कैचर न लगाएं, क्योंकि यह पृथ्वी तत्व का भारी कोना है, जहां हल्की और हवा से प्रभावित होने वाली वस्तुएं रिश्तों में अस्थिरता ला सकती हैं. 

सही स्थान का चयन
बेडरूम की खिड़की: बिस्तर के सिरहाने (Headboard) के पास वाली दीवार या खिड़की सबसे आदर्श स्थान है. 

प्रवेश द्वार (Entrance): घर के मुख्य द्वार पर लगाने से बाहर से आने वाली नकारात्मक ऊर्जा छनकर ही अंदर आती है.

बच्चों का कमरा: यदि बच्चा रात में डरता है, तो उसके कमरे में हल्के रंगों (सफेद, आसमानी) का ड्रीम कैचर लगाएं.

इन 3 गलतियों से बचें
धूल न जमने दें: जालीदार होने के कारण इसमें धूल आसानी से जम जाती है. वास्तु के अनुसार, जिस चीज का काम नकारात्मकता को दूर करना है, अगर वह खुद ही गंदी होगी, तो वह घर में दूषित ऊर्जा फैलाएगी. 

Advertisement

ज्यादा न भरें: एक कमरे में एक से ज्यादा ड्रीम कैचर लगाने से ऊर्जा का असंतुलन हो सकता है. 

एक्टिवेशन: इसे घर लाने के बाद तुरंत टांगने के बजाय थोड़ी देर सुबह की धूप में रखें. यह इसे प्राकृतिक ऊर्जा से चार्ज करता है

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement